एक्ट्रेस के पति को कोर्ट ने किया घर से बाहर, नशे में करता था मारपीट

6/4/2019 4:26:09 PM

मुंबई: बिग बी के साथ फिल्म 'बागबान' में काम चुकीं एक्ट्रेस आरजू गोवित्रीकर के साथ घरेलू हिंसा से शिकार होने का मामला सामने आया था। आरजू ने अपने बिजनेसमैन पति सिद्धार्थ सभरवाल पर शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पति के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

 

PunjabKesari

 

जिस पर अब कोर्ट ने एक्शन लिया है। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अब दादर के मेट्रोपोलिटियन कोर्ट ने सभरवाल को उसके वर्ली स्थित घर से बाहर करते हुए उसके वहां जाने पर रोक लगा दी है। 

PunjabKesari

 

बता दें कि आरजू गोवित्रीकर एक मॉडल और टीवी-फिल्म एक्ट्रेस हैं। 2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म 'बागवान' से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने 'मेरे बाप पहले आप' जैसी फिल्में भी की हैं। मॉडल एक्ट्रेस आरजू की बहन अदिति काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं। आरजू मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रीकर की बहन हैं। फिल्मों के अलावा आरजू ने 2005 में 'एक लड़की अंजानी सी' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके अलावा 'घर एक सपना', 'नागिन', 'किट्टू सब जानती है' जैसे कई हिट सीरियल में काम किया है। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News