सीता के स्लीव कट ब्लाउज पर मचा था बवाल, चैनल के कहने पर ''रामायण'' में बदली गई थी दीपिका चिखलिया की ड्रेस

4/15/2020 12:52:36 PM

मुंबई: टीवी का सबसे फेमस रामायण एक बार फिर से टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है। रामानंद सागर की रामायण को आज भी लोगों को उतना ही प्यार मिल रहा है जैसे पहले मिला था। आज भी दर्शक उतने ही लगाव के साथ देख रहे हैं जैसे पहली बार देखा था। राम-सीता और शो की पूरी टीम ने बेहतरीन एक्टिंग तो की ही लेकिन इसके साथ इस शो का डायरेक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक, कलाकारों के कॉसट्यूम और एडिटिंग भी कमाल की थी।

PunjabKesari

यही वजह रही कि रामानंद सागर के आइकॉनिक शो रामायण को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।  टीआरपी की नजर से देखें तो इस धारावाहिक ने कई रिकॉर्ड बना दिए हैं। लेकिन 'रामायण' सीरियल से जुड़ा ये तथ्‍य शायद ही आप जानते होंगे कि माता सीता की ड्रेस को लेकर रामानंद सागर को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। शुरुआती दौर में एक सबसे बड़ा कारण यही था कि रामायण शो को आने में वक्त लगा। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि 80-90s के उस दौर में सीता यानी दीपिका चिखलिया की ड्रेस सिनेमा को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। दैनिक भास्कर अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका चिखलिया पहले माता सीता के रोल के लिए कट स्लीव ब्लाउज पहनने वाली थीं। ऐसे में उनकी साड़ियों के अनुसार ही डिजाइनर ब्लाउज तैयार करवाए गए थे।

PunjabKesari

वहीं जब इसी आउटफिट में पायलट एपिसोड बनकर दूरदर्शन के पास पहुंचा तो चैनल ने इसका कड़ा विरोध किया। दूरदर्शन ने माता सीता के इस लुक को देखकर रामायण को टेलिकास्ट करने से मना किया।

PunjabKesari

ऐसे में रामानंद सागर को फिर अपने शो में सीता की ड्रेस बदलनी पड़ी। इसके बाद दीपिका चिखलिया ने फुल स्लीव्स ब्लाउज और साड़ियां पहनी। रामायण के टेलिकास्ट होते ही दर्शकों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। देखते ही देखते शो सुपरहिट हो गया और रामानंद सागर को इससे खूब पॉपुलैरिटी मिली।  रामायण सभी किरदारों को लोग आज भी प्‍यार और सम्‍मान से देखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News