आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज हुआ केस, लगा जान से मारने की धमकी का आरोप

1/22/2019 11:53:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली एक बार फिर विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं हाल ही में आदित्य के खिलाफ मुंबई के कार मैकेनिक ने वर्सोवा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। मैकेनिक का आरोप है कि आदित्य ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार मैकेनिक ने आदित्य की कार को ठीक किया था और जब उसने अपने काम के रुपए मांगे तो वह उसको जान से माने की धमकी देने लगे।

PunjabKesari, आदित्य पंचोली इमेज, केस इमेज

 

ये है मामला


खबरों के अनुसार आदित्य ने 10 मार्च साल 2017 को एक मौसिम कादर राजापकर नाम के कार मैकेनिक से अपनी कार को ठीक और मॉडिफाई करवाया था। कार को ठीक करने के बाद मैकेनिक ने उन्हें पूरा खर्चा करीब 2.82 लाख का बताया। मौसिम का आरोप है कि कार ठीक करने के बाद आदित्य पंचोली ने बोला की वह पहले अपनी कार चलाकर देखेंगे। जब गाड़ी को आदित्य के घर ले जाया गया तो उन्होंने बदतमीजी करनी शुरु कर दी। फोन पर उन्होंने गाली-गलौज भी की। पुलिस का कहना है कि वे इस बारे में जांच की जा रही है। 

PunjabKesari, आदित्य पंचोली इमेज, केस इमेज

 

आदित्य का बयान

आरोपों के बारे में आदित्य से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सब झूठ है। वह सारा पेमेंट कर चुके हैं और उनके पास बैंक स्टेटमेंट भी है। उन्होंने ही मेरी गाड़ी को 1 साल तक बिना वजह अपने पास रखा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News