Wedding Photos: कॉमेडियन सलोनी गौर ने जर्नलिस्ट रजत सैन संग रचाई शादी, एक-दूजे के प्यार में खोया दिखा कपल

10/22/2023 9:38:17 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. जानी-मानी कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौर ने जिंदगी की नई शुरुआत की है। सलोनी अपने सपनों के राजकुमार  और जर्नलिस्ट रजत सैन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की वेडिंग फोटोज अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

कॉमेडियन सलोनी गौर ने 20 अक्टूबर 2023 को रजत के साथ शादी रचाई और अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर अनाउंसमेंट की है। शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- "हमारे माता-पिता ने 'हां' कह दिया और दादी ने कहा, 'करनी तो तुझे अपने मन की ही है।'"

शादी की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलोनी पति रजत के प्यार में खोई दिख रही हैं। लाल जोड़े में वह दुल्हन बनी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। गले में चोकर, मांगटीका, इयररिंग्स, कंगन और कलीरें से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, उनके दूल्हे राजा रजत क्रीम कलर की शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।
कपल की शादी की फोटोज को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

PunjabKesari


 
बता दें, सलोनी गौर कॉमेडियन होने के साथ ही एक फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं, जो ‘नज़मा अप्पी’ के नाम से बनाए वीडियो से मशहूर हुईं थीं। सलोनी को कंगना रनौत की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। यूट्यूब पर सलोनी  के 5.67 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा सलोनी वेब सीरीज 'भाई बहन वर्सेज द वर्ल्ड', 'अनकॉमन सेंस विद सलोनी' और 'कैम्पस डायरीज' में भी नजर आ चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News