चेहरे पर झुर्रियां, सफेद बाल, भारती सिंह का ऐसा हाल देख  पति हर्ष बोले-''मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है''

7/12/2021 2:04:01 PM

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों कभी भी फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटते। अब हर्ष ने भारती का एक और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में भारती का अलग रूप दिख रहा है।

PunjabKesari

शेयर किए इस वीडियो में भारती के बाल सफेद हो चुके हैं, चेहरे पर झुर्रियां हैं और दांत नहीं हैं। इस दौरान वह मोबाइल चलाती नजर आ रही हैं। भारती को मोबाइल चलाते हुए देख हर्ष कहते हैं-वो बूढ़ी हो चुकी थी लेकिन उसे मोबाइल की लत अब भी थी।

PunjabKesari

उनके इतना कहते ही भारती खांसने लगती हैं। वीडियो के साथ भारती ने कैप्शन में लिखा-'मोहब्बत तो हमेशा जवान रहती है, बूढ़ी तो बीवी होती है अक्सर।' वीडियो पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अभी तक इसे छह लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ होस्ट कर रहे हैं। दोनों अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Haarsh Limbachiyaa (@haarshlimbachiyaa30)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News