Pictures: कोरियोग्राफर राघव जुयाल ने खरीदी नई BMW X5,1 करोड़ है कीमत

6/5/2022 10:23:45 AM

मुंबई: बी-टाउन स्टार्स अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। शानदार अपार्टमेंट्स या पेंटहाउस के अलावा इनके गैराज पर मीडिया के कैमरों की नजर हमेशा रहती है। बीएमडब्ल्यू से मर्सिडीज, फरारी से लैंबोर्गिनी, ऑडी से रेंज रोवर और बेंतले से रॉल्स रॉयस तक तकरीबन सभी बेशकीमती कारें इन सेलिब्रिटीज के पास हैं। इन दिनों कई स्टार्स एक से बढ़कर एक लग्जरी कार खरीद रहे हैं।

PunjabKesari

अब तक विक्रांत मैसी, अदिति राव हैदरी, बादशाह समेत कई स्टार्स ने अलग-अलग माॅडल्स की शानदार गाड़ियां खरीदी। अब इस लिस्ट में मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर राघव जुयाल का नाम भी जुड़ गया है।

PunjabKesari

इंडस्ट्री में 'स्लो मोशन किंग' के नाम से फेमस राघव ने नई बीएमडब्ल्यू एक्स5 सीरीज की नई कार खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी इस कार की कीमत 1 करोड़ है। उनकी ये कार ब्लू कलर की है। राघव की कार की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो राघव मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। वह शानदार डांसर होने के साथ साथ कमाल एक्टर और रियलिटी शोज के होस्ट भी हैं। वहीं बीते दिन खबर आई थी कि राघव जुयाल सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली में नजर आ सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

वहीं राघव ने  भी इस बात की पुष्टि की थी। उन्होंने अपने एक बयान में कहा- 'मैं पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा और जहीर इकबाल के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं, जो फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। यह मनोरंजक वर्ष की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह उन काम से काफी अलग होगा, जो मैंने पहले किए हैं। मैं इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।' सलमान की फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News