भतीजे वरुण तेज और लावण्या की शादी से पहले चिरंजीवी ने घर पर रखी ग्रैंड पार्टी, होने वाली बहू का यूं किया स्वागत

10/8/2023 11:18:35 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी साल जून उनकी गर्लफ्रेंड संग धूमधाम से सगाई हुई थीं। वहीं चिरंजीवी अपने घर में नई बहू लाने के लिए काफी एक्साइटड दिख रहे हैं। इसी बीच उन्होंने बीते शनिवार अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रख दोनों के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन्स की शुरुआत कर दी। तो आइए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों..

PunjabKesari
चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। उनके अलावा वरुण तेज और उनकी मंगेतर लावण्या त्रिपाठी ने भी फैंस को दिखाया। 

PunjabKesari


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी और उनकी पत्नी भतीजे और होने वाली बहू का स्वागत करते दिख रहे हैं और उनके साथ खूबसूरत पोज दे रहे हैं।

PunjabKesari


इस दौरान चिरंजीवी की होने वाली बहू नियोन कलर के सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, वरुण ब्लैक शर्ट और  पैंट में परफेक्ट दिख रही हैं। एक साथ कपल की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। अन्य तस्वीरों में दोनों अपनी फैमिली के साथ खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Varun Tej Konidela (@varunkonidela7)

चिरंजीवी के घर पर परिवार के सभी सदस्यों ने लावण्या त्रिपाठी का दिलखोल ग्रैंड वेलकम किया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण तेज को आखिरी बार प्रवीण सत्तारू के निर्देशन में बनी फिल्म गाण्डीवधारी अर्जुन में देखा गया था। बताया जा रहा है कि उनका अगला प्रोजेक्ट द्विभाषी होगा, जो हिंदी में भी रिलीज होगा। वहीं, लावण्या आखिरी बार पुली मेका नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही रवींद्र माधव के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म थानल में दिखाई देंगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News