मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ''छपाक'', महाराष्ट्र में ''पानीपत'' हुई टैक्स फ्री

1/9/2020 6:51:46 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। ऑस्कर नॉमिनेटेड डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा "पानीपत" को महाराष्ट्र में टैक्स-फ्री घोषित किया गया है। गोवारिकर ने फिल्म को टैक्स फ्री बनाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ट्विटर पर धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा: “हार्दिक आभार! पानीपत के माध्यम से मराठा महिमा को स्क्रीन पर लाने के हमारे प्रयास को टैक्स फ्री करने के लिए उद्धव ठाकरे जी का धन्यवाद! ”

 

आपको बता दें इस पीरियड ड्रामा में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन और जीनत अमान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म “पानीपत” की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है, जो 1761 में मराठों और अफगान सम्राट अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ी गई थी। यह पहली बार था जब अर्जुन, कृति और संजय ने एक साथ फिल्म में काम किया। 

 

इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को रिलीज से पहले ही राज्य में दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' को टैक्स-फ्री कर दिया। उनके यह अनाउंस करने के तुरंत बाद, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया।

 

उन्होंने भी ट्विटर पर इसकी अनाउंसमेंट की और फिल्म की प्रशंसा की। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। मेघना गुलजार द्वारा अभिनीत यह फिल्म कल यानी10 जनवरी को स्क्रीन पर आने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News