संघर्ष के दिनों को याद कर बोले चेतन भगत ''सुशांत ने मेरे करियर को फिर से जिंदा कर दिया था''

8/21/2020 4:06:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी सेलिब्रेटिज खुलकर सामने आ रहे हैं और बेबाकी से अपनी बात लोगों के सामने रख रहे हैं। अब हाल ही में मशहूर राइटर चेतन भगत ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि किस तरह सुशांत ने उनके करियर को फिर से जिंदा कर दिया था।

PunjabKesari
चेतन भगत ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनके करियर को फिर से जिंदा करने में सुशांत सिंह और अभिषेक कपूर का बड़ा योगदान रहा है। दरअसल सुशांत की मशहूर फिल्म काई पो छे चेतन भगत के नॉवेल  '3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित है। इसी को लेकर चेतन भगत ने कहा कि उनकी इस कहानी पर कोई भी फिल्म नहीं बनाना चाहता था, क्योंकि ये गुजरात के गोधरा के दंगों पर आधारित थी। उस वक्त अभिषेक कपूर ने फैसला किया था कि हम इसी पर फिल्म बनाएंगे, लेकिन इसमें नए कलाकारों को लेंगे। उस वक्त न्यू कास्ट के लिए सुशांत सिंह आगे आए थे और उनके लिए ये काफी जोखिम भरा था। 

PunjabKesari


चेतन ने आगे कहा कि 'फिल्म '3 इडियट्स' के बाद कई मुश्किलें आई और विवादों में चुप्प रहना पड़ा। इन सब के बाद सिर्फ अभिषेक कपूर ही थे, जो उनके लिए आगे आए और काम के लिए हां की। उन्होंने मेरे नॉवेल पर फिल्म बनाने का फैसला लिया और मेरी लेखक के तौर पर बॉलीवुड में वापसी हो सकी।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News