''तेरी मुस्कान ही मेरे लिए सब कुछ...बेटी जियाना के पहले बर्थडे पर चारू का प्यारा भरा पोस्ट,बोलीं-''मुझे अपनी मां चुनने के लिए धन्यवाद''

11/1/2022 8:50:28 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा की मैरिड लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर रही है। दोनों ने 2019 में गोवा में शादी की और 1 नवंबर 2021 को एक प्यारी बच्ची के पेरेंट्स बने।

PunjabKesari

कपल ने अपनी लाडली का नाम जियाना सेन रखा है। बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। पति से अनबन के बाद चारू बेटी जियाना संग अलग रह रही हैं।

PunjabKesari

1 नवंबर को कपल की लाडली 1 साल की हो गई है। इस खास मौके पर चारू ने लाडली के नाम खास पोस्ट लिखा। चारू ने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर जियाना को भगवान का कीमती तोहफा बताया। वीडियो की बात करें तो चारू ने बेटी के जन्म से लेकर अब तक की तस्वीरों की एक वीडियो बनाई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

 

इसके साथ उन्होंने लिखा-'हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, बेटू आप नहीं होते तो पता नहीं मेरा क्या होता। मुझे अपनी मां चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं बहुत भाग्यशाली और बहुत धन्य महसूस करती हूं। लव यू माय जान ❤ भगवान आपको दुनिया की सारी खुशियां दे। मेरा बच्चा आप हमेश मस्कुराते रहोष और मैं भगवान से कुछ नहीं मांगती।'

PunjabKesari

इसके अलावा चारू ने जियाना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जियाना खिलखिलाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ चारू ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे माय प्यारा सा बच्चा। भगवान आपको सारी खुशियां दे। तेरी मुस्कान ही मेरे लिए सब कुछ मुस्कुराते रहिए मेरी जान। मुझे अपनी माम के रूप में चुनने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं बहुत भाग्यशाली और बहुत धन्य महसूस करता हूं। लव यू माय पुचकू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

चारू हाल ही में बेटी जियाना संग नए घर में शिफ्ट हुईं हैं। चारू ने हाल ही में राजीव सेन पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है और अब वो नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। उन्होंने कहा था-'राजीव इसी स्वभाव के हैं, गाली दे चुके हैं और यहां तक कि एक-दो बार मुझ पर हाथ भी उठा चुके हैं। उन्हें मुझ पर धोखा देने का शक होता है। जब मैं अकबर का बल बीरबल की शूटिंग कर रही थी, तो उन्होंने मेरे को-एक्टर्स को मुझसे दूर रहने के मेसेज भेजे। मेरे लिए काम करना मुश्किल हो गया। मुझे लगता है कि वह मुझे धोखा दे रहा था, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे मैं साबित नहीं कर सकती।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News