सुष्मिता सेन के भाई-भाभी ने एक दूसरे को किया अनफॉलो, एक महीने पहले ही हुई थी शादी
7/31/2019 5:27:27 PM
तड़का टीम। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा के बीच अनबन की ख़बरें आ रही हैं। उनकी शादी को अभी कुछ महीना ही हुआ है। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस बात की पुष्टि हो रही है। राजीव और चारु की शादी 19 जून को हुई थी। दोनों की शादी और हनीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं।
A good haircut make me feel that I can rule the world 🤪
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on Jul 21, 2019 at 5:59am PDT
दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है साथ ही अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी है। पहले दोनों ने कपल फोटो लगा रखे थे जो अब सिंगल में बदल दिए हैं।
इसके साथ ही चारु अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो के साथ शायरी भी पोस्ट कर रही हैं। देखिये तस्वीरें-
Hum labon se keh na paaye unse haale dil kabhi, aur woh samjhe nahi ye khamoshi kya cheez hai..
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on Jul 30, 2019 at 2:22am PDT
राजीव और चारु ने बंगाली और राजस्थानी तरीके से शादी की थी और शादी में दोनों के परिवारों के कुछ चुनिंदा लोग शामिल थे।
Happy one month anniversary my love 😘...
A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu) on Jul 15, 2019 at 11:39am PDT