2018 का बड़ा Dhamaka- इन कपल्स ने की गुपचुप शादी

12/24/2018 5:05:27 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स की शादियां काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर स्टार्स की शादी की तस्वीरें देखने को लिए फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। वहीं हमारी इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी शादी की किसी को कानों-कान खबर नहीं लगने दी। वहीं जब फैंस को इस बात का पता चला तो उनको विश्वास तक नहीं हुआ। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने सीक्रेट मैरिज कर सबको हैरान कर दिया। 

PunjabKesari

नेहा धूपिया-अंगद बेदी

नेहा और अंगद की अचानक हुई शादी से फैंस काफी हैरान रह गए। दोनों ने अचानक दिल्ली में 10 मई को शादी की। नेहा और अंगद ने सिक्ख रीति-रिवाज के साथ कर पति पत्नी बने। सोशल साइट पर अचानक इस कपल की शादी की तस्वीरें देख फैंस काफी हैरान रह गए। वहीं शादी के कुछ महीने बाद ही नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं की नेहा प्रेग्नेंस हैं। वहीं बीते दिनों उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। 

PunjabKesari

हिमेश रेशमिया-सोनिया कपूर 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूज़िक कम्पोज़र हिमेश ने लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोनिया के साथ 11 मई को गुपचुप तरीके से शादी कर सबको हैरान कर दिया। हिमेश ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर सोनिया संग एक तसवीर पोस्‍ट की थी। 

PunjabKesari

रघुराम-नताली डि लुसियो

MTV के सुपरहिट रिएलिटी शो 'Rodies' को सालों तक जज करने वाले रघु राम ने बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  रघुराम और नताली साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन के लिबाज में काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की अचानक हुई शादी से फैंस काफी हैरान हुए। यह रघुराम की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी, जो कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली।

PunjabKesari

दिनेश विजान-प्रमिता तंवर 

सुपरहिट फिल्म 'स्त्री' को प्रोड्यूसर कर चुके दिनेश विजान ने प्रमिता तंवर से सीक्रेट मैरिज की। इस शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दिनेश काफी लंबे समय से प्रमिता को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। 

PunjabKesari

शक्ति अरोड़ा-नेहा सक्‍सेना

टीवी पॉपुलर एक्टर शक्ति अरोड़ा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नेहा सक्‍सेना के साथ 6 अप्रेल को तरीके से गुपचुप शादी की। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने 4 साल पहले सगाई की थी। इस सीक्रेट वेडिंग की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। 

PunjabKesari

सायशा-अमित 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका यागनिक की बेटी सायशा ने 12 दिसंबर को अमित से शादी की। दोनों ने पिछले साल 25 दिसंबर को सगाई की थी। इस सीक्रेट वेडिंग में ना तो कोई स्टार नजर आया और ना ही कोई सिंगर पहुंचा। सायशा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। 

PunjabKesari

राहुल महाजन-नताल्या इलीना

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने 20 नवंबर को नताल्या इलीना से तीसरी शादी की। दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी की। उन्होंने मालाबार हिल पर एक मंदिर में नताल्या से शादी की। इस दौरान सिर्फ उनका परिवार ही वहां पर शामिल था।

PunjabKesari

रोशेल राव-कीथ सिक्वेरा

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 के एक्स कंटेस्टेंट्स रोशेल और कीथ ने 3 मार्च को सीक्रेट मैरिज की, लेकिन 5 मार्च को दोनों ने इस बात की जानकारी दी। दोनों लॉन्ग टाइम से रिलेशनशिप में थे। रोशेल और कीथ ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समुद्र के किनारे सभी रस्मों के साथ शादी की। बता दें कि पिछले साल ही कीथ ने अपनी गर्लफ्रेंड रोशेल को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रपोज किया था। जिसके बाद दोनों ने उसी दिन रिंग पहनाकर सगाई की।

PunjabKesari

श्वेता त्रिपाठी-चैत्नय शर्मा

एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी और एक्टर-रैपर चैत्नय शर्मा ने 29 जून को प्राइवेट सेरेमनी की। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। दोनों का प्यार थिएटर से फिल्मों तक कब पहुंच गया किसी को पता ही नहीं चला। दोनों का शादी की तस्वीरें देख फैंस तक काफी हैरान हुए। 

PunjabKesari

राहुल राज सिंह-सलोनी शर्मा

दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा से शादी की। दोनों ने फैमिली और करीबी फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की। शादी के बाद राहुल ने पत्नी संग तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News