कॉमेडियन सुनील पाल के खिलाफ केस दर्ज, डॉक्टर्स पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

5/6/2021 9:45:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सबको हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल इस बार खुद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सुनील पाल के खिलाफ ये मामला एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सलटेंट्स की प्रमुख डॉ. सुष्मिता भटनागर की शिकायत पर दर्ज हुआ है। 

PunjabKesari

 

डॉक्टर्स पर लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, कुछ समय पहले सुनील पाल अपनी वेबसाइट पर अपलोड एक वीडियो अपलोड कर कोरोना काल में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों पर बड़ा आरोप लगाया था। कॉमेडियन ने कहा था कि '90 परसेंट डॉक्‍टर राक्षस हैं और वह मरीजों को डरा रहे हैं। मरीजों से धोखाधड़ी की जा रही है। पूरे दिन कोविड के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें यह कहकर परेशान किया जाता है कि कोई बेड नहीं है, कोई प्लाज्मा नहीं है, कोई दवा नहीं है। उनके मरने के बाद उनके बॉडी पार्ट्स निकाल कर तस्करी की जा रही है।'

PunjabKesari

 

हालांकि, इस वीडियो के बाद में सुनील ने माफी भी मांग ली थी। लेकिन इसके बावजूद भी डॉक्टर्स की शिकायत पर पुलिस ने उनके ख‍िलाफ मानहानि मामले में FIR दर्ज कर ली है।


बीते दिनों डॉ. सुष्‍म‍िता भटनागर ने सुनील पाल पर मानहानि का आरोप लगाया था और शिकायत दर्ज करने की अपील की थी। जिसके बाद पुलिस ने  मंगलवार को कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। डॉ. सुष्‍म‍िता भटगनागर एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्‍टेंट्स (मुंबई) की प्रेसिडेंट हैं।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News