Bye Bye 2022: कोई शादी के 18 तो कोई 6 साल बाद बना पेरेंट, देबिना-गुरमीत ने तो एक ही साल में किया दो बच्चियों का स्वागत
12/23/2022 3:40:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. साल 2022 महज कुछ दिनों में सबको अलविदा कह जाएगा। ऐसे में सभी अपनी इस साल की अच्छी यादें लोगों के बीच शेयर कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो साल 2022 में फिल्म और टीवी के कई कपल्स के घर बच्चों की किलकारियां गूंजी, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। तो इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि इस साल किन-किन स्टार्स ने अपने घर नन्हें-मुन्हों का स्वागत किया।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी के महीने में माता-पिता बने थे। प्रियंका ने सरोगेसी के जारिए अपनी बेटी का स्वागत किया था। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है।
आलिया भट्ट- रणबीर कपूर
फैंस के लविंग कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 06 नवबंर 2022 को नन्ही परी का स्वागत किया। शादी के 7 महीनों बाद ही आलिया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस गुड न्यूज पर एक तरफ फैंस काफी हैरान हुए तो दूसरी तरफ कपल को बधाइयां भी देते नजर आए।
भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया
भारती और हर्ष ने शादी के पूरे 5 साल बाद अपने पहले बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम लक्ष्य सिंह लिंबाचिया रखा है, जिसकी वो अक्सर फैंस के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
बिपाशा बसु-करण सिंह
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी इसी साल पेरेंट्स बने हैं। बिपाशा ने नन्हीं परी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।
सोनम कपूर-आनंद आहुजा
सोनम कपूर और आनंद आहुजा अगस्त 2022 में एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं।हालांकि, सोनम ने अभी तक फैंस को अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है।
गुरमीत चौधरी- देबिना बनर्जी
गुरमीत और देबिना बनर्जी के घर इस साल एक नहीं बल्कि दो-दो बच्चों की किलकारियां गूंजी। कपल ने अपने पहले बच्चे (बेटी लियाना) का स्वागत 3 अप्रैल 2022 को किया, जबकि दूसरी बेटी का जन्म भी इसी साल नवंबर के महीने हुआ। एक साल में दो बच्चों के पेरेंट्स बनकर कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। गुरमीत-देबिना की यह खुशी इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं।
अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी
एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री और एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी के घर 18 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजी। अपूर्व की पत्नी ने इसी साल प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे कपल का घर खुशियों से चहक उठा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे