शुरु हुईं 'नेहू प्रीत दा व्याह' की रस्में: नेहा के हाथों में लगी रोहनप्रीत के नाम की मेहंदी, कल बजेग

10/23/2020 9:05:57 AM

मुंबई: 'काला चश्‍मा', 'कार में म्‍यूजिक बजा', 'आज ब्लू है पानी-पानी' जैसे धमाकेदार गानों को आवाज देने वाली जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। नेहा राइसिंग स्टार सिंगर रोहनप्रीत सिंह की दुल्हनिया बनेंगी।

PunjabKesari

दोनों 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। नेहा की शादी की रस्में भी शुरु हो गईं हैं। हाल ही में नेहा की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में नेहा हाथों पर रोहनप्रीत सिंह के नाम की मेहंदी लगाती दिख रही हैं।

PunjabKesari

 

तस्‍वीरों में नेहा के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। दिल्‍ली के मशहूर राजू मेहंदी वाला की टीम ने नेहा कक्कड़ के हाथों पर शादी की मेहंदी रचाई है।

PunjabKesari

राजू मेहंदी वाला ने अपने सोशल मीडिया पेज पर तस्‍वीरों साझा करते हुए लिखा है-नेहा कक्कड़ जैसी शानदार सिंगर के हाथों पर ब्राइडल मेहंदी रचाना हमारे लिए वाकई गर्व की बात है। जैसे ही नेहा कक्कड़ की ये तस्‍वीरें सामने आईं तो उनके फैंस शादी की बधाई देने लगे। 

PunjabKesari

नेहा अपने पूरे परिवार के साथ 22 अक्‍टूबर को दिल्‍ली पहुंची हैं। इस दौरान की वीडियो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की थी। वीडियो में नेहा और उनके बहन-भाई संग अन्य लोग फ्लाइट में बैठे हुए हैं। सभी के हाथों में कॉफी है।नेहा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- चलो #NehuPreet की वेडिंग।  नेहा कक्कड़ की शादी दिल्‍ली में होनी है लेकिन वेन्‍यू और डेट कंफर्म नहीं है। हालांकि सूत्रों के अनुसार नेहा 24 अक्‍टूबर को दुल्‍हन बनेंगी और 26 अक्‍टूबर को चंडीगढ़ के होटल द अमलतास में रिसेप्‍शन पार्टी होगी। 

PunjabKesari

बता दें कि नेहा के होने वाले पति रोहनप्रीत सिंह ने 2007 में फेमस रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिल चैंप्स' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद रोहनप्रीत सिंह साल 2018 में राइजिंग स्टार 2 में नजर आए। शो के वो फर्स्ट रनरअप थे। यही दो वो शो हैं जिनसे रोहनप्रीत सिंह को पहचान मिली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News