होने वाली सासू मां नीतू कपूर ने खास अंदाज में आलिया को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा प्यारा नोट

3/15/2021 6:02:39 PM

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस 28 साल की हो गई है। फैंस और स्टार्स आलिया को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया की होने वाली सासू मां नीतू कपूर ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। 

PunjabKesari
नीतू कपूर ने इंस्टग्राम स्टोरी में आलिया की तस्वीर शेयर की है और उसके साथ एक प्यारा-सा मैसेज लिखा है। नीतू ने लिखा- 'सबसे कूल और सबसे खुश रहने वाली लड़की को हैपी बर्थडे, अपनी पॉजिटिविटी और मजबूती से सबको प्रेरित करती रहो। आलिया, तुम्हें ढेर सारा प्यार।' इस पोस्ट में होने वाली बहू के लिए नीतू का प्यार साफ नजर आ रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि बीती रात आलिया  के लिए करण जौहर ने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल हुए। रणबीर कपूर आलिया की बर्थडे पार्टी में नही पहुंचे क्योंकि इस समय वह कोरोना की चपेट में हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News