केसरी की पहले दिन की कमाई आई सामने, जानें कलेक्शन

3/22/2019 1:16:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने केसरी के पहले दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। तरण के मुताबिक, अक्षय की केसरी ने पहले दिन करीब 21.50 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले साल का ये रिकॉर्ड गली बॉय और टोटल धमाल के नाम दर्ज था।

 

 

बता दें कि केसरी को दुनियाभर में 4200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। भारत में केसरी को 3600 स्क्रीन मिले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा हैं। केसरी का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन में हुआ है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई है। ये कहानी सारागढ़ी के उस ऐतिहासिक युद्ध पर लड़ा गया है, जिसमें ब्रिटिश इंडिया आर्मी के सिर्फ 21 सिख सैनिकों ने 10 हजार अफगानों का बहादुरी से मुकाबला किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News