BollywoodTadka Wrap Up: 'टोटल धमाल' का रिव्यू और राजकुमार बड़जात्या को दी अंतिम विदाई

2/22/2019 7:49:18 PM

तड़का डेस्कः अजय देवगन और अनिल कपूर की फिल्म शुक्रवार 22 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया है। किसी ने इसे फैमिली फिल्म बताया है तो किसी ने कहा कि एक बार बिना दिमाग लगाए देखी जा सकती है। वहीं, राजश्री प्रोडक्शन हाउस से ताल्लुक रखने वाले प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी मौजूद रहे। पढ़िए, तड़का की ऐसी है टॉप खबरें...

 

सोनम ने लिखा- 'RIP SIR, मैं लकी हूं कि राजश्री परिवार का हिस्सा हूं'...

 

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या के पिता राजकुमार बड़जात्या का निधन गुरुवार सुबह मुंबई में हुआ। 90 के दशक से लेकर अभी तक सलमान खान के साथ मिलकर उन्होंने कई सुपरहिट दी हैं। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर है। 

 

कॉमेडी का फुल डोज है 'टोटल धमाल'...

 

मल्टी स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अजय देवगन और अनिल कपूर के अलावा माधुरी, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, बोमन ईरानी, रितेश देशमुख और ईशा गुप्ता है।   

 

नम आखों से सूरज बड़जात्या ने पिता को दी विदाई, अंतिम दर्शन करने पहुंची भाग्यश्री...

PunjabKesari

 बाॅलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का गुरुवार यानी 21 फरवरी को निधन हो गया। राजकुमार बड़जात्या, दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या के पिता थे। बड़जात्या ने बाॅलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं।  

 

150 करोड़ के पार हुई मणिकर्णिका की कमाई...

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी' को रिलीज हुए 1 महीना हो गया है। इसके साथ ही फिल्म  ने अब तक 150 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है।   

 

अपने ही झूठ में फंसी कंगना! यूजर बोले-'खोदा पहाड़ निकली चुहिया'...

 

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का टाइटल ट्रैक रिलीज...

 

डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। हाल हीमें इस फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया। गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है और इसे शंकर एहसान लॉय ने म्यूजिक दिया है। 

 

अनुपम खेर ने शेयर की 'होटल मुंबई' की BEHIND THE SCENES वीडियो...

 

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'होटल मुंबई' की कुछ बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर की है। दरअसल, अनुपम की फिल्म 'होटल मुंबई' 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों पर बेस्ड है। 

 

बर्थ-डेः बोल्ड फिल्में भी नहीं बचा सकी इस एक्ट्रेस का करियर...

 

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' से चर्चा में आईं शिल्पा शुक्ला आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 16 की उम्र में ही शिल्पा ने मॉडलिंग शुरु कर दी थी।   

 

प्रमोशन के दौरान तापसी का दिखा SWAG...

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बदला' के प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में तापसी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।  

 

दुनिया को अलविदा कहने से पहले ऐसे मुस्कुरा रही थी बॉलीवुड की 'चांदनी'

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को दुनिया को अलविदा कहे 24 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। इन दिनों श्रीदेवी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।   

 

48 की उम्र में पूजा बेदी ने बाॅयफ्रेंड से की सगाई

PunjabKesari

बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने बाॅयफ्रेंड मानके काॅन्टैक्टर संग सगाई रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद पूजा ने एक अंग्रेजी न्यूजपेपर के आर्टिकल में दी। इसके साथ ही पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News