दूसरी बार मां बनने जा रही हैं मोहिना कुमारी! प्रमोशन के दौरान जली सारा अली खान,पढ़ें मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

3/6/2024 5:34:33 PM


मुंबई: मार्च महीने के 6वें दिन भी बी-टाउन इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं। जहां खबर है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। वहीं प्रमोशन के दौरान सारा अली खान हादसे का शिकार हो गईं हैं। सारा का पेट जल गया है। इसके अलावा पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी टाॅप खबरों पर एक नजर..

 

दूसरी बार मां बनने वाली हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी !

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर एक बार फिर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी, हां मोहिना कुमारी प्रेग्नेंट हैं। इस बात की जानकारी मोहिना ने तो नहीं दी लेकिन उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोहिना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सामने आए वीडियो में मोहिना लाइट पिंक साड़ी में दिख रही हैं।

हादसे का शिकार हुईं सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। खबर है कि फिल्म प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद सारा अली खान ने एक वीडियो शेयर कर दी। शेयर की वीडियो में सारा ने कहा-एक साथ दो-दो फिल्मों का प्रमोशन कर रही हूं और इस दौरान मेरा पेट जल गया है। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ है। इस खबर के बाद से ही सारा के फैंस काफी परेशान हैं हालांकि, एक्ट्रेस को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई हैं। 


मार्च में कृति खरबंदा संग सात फेरे लेंगे पुलकित सम्राट,वायरल हुआ कपल का वेडिंग कार्ड ! 

 

बी-टाउन में इस साल वेडिंग सीजन चल रहा है। साल 2024 में कई स्टार्स ने अपने प्यार संग शादी रचाई। वहीं अब इस वेडिंग सीजन में एक और एक्टर के घर शहनाई बजने जा रही है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि पुलकित सम्राट हैं। जी हां, पुलकित सम्राट इस साल कृति खरबंदा संग शादी रचाने वाले है। अफवाहें थीं कि यह जोड़ा फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंधेगा। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अब इस कपल के वेडिंग पर नया अपडेट सामने आया है। साथ ही इनकी शादी का इनवाइट भी लीक हो गया है।


पति करण मेहरा से अलग रह रहीं निशा ने खरीदा सपनों का आशीयाना

 टीवी सीरियल 'मीत' में नजर आने वाली एक्ट्रेस निशा रावल अपनी जिंदगी में कई उथल-पुथल से गुजर चुकी हैं। उन्होंने साल 2021 में अपने एक्टर पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया था। अब निशा करण मेहरा से दूर अपने बेटे काविश के साथ सकून की जिंदगी जी रही हैं। वहीं अब जिंदगी में इतने दुख झेल चुकी निशा ने एक नया घर खरीदा है। 


रकुल ने शेयर की मेहंदी फंक्शन की अनसीन तस्वीरें

  रकुल प्रीत सिंह ने इसी साल फरवरी के महीने में अपने प्यार जैकी भगनानी संग शादी रचाई थी। कपल ने गोवा में परिवार और दोस्तों के बीच सात वचन लेकर जीने मरने की कसमें खाईं। रकुल और जैकी ने सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी रचाई। बीच साइड ग्रैंड वेडिंग करने के बाद से रकुल प्रीत सिंह अपनी रॉयल शादी के हल्दी, मेहंदी से लेकर हर फंक्शन की दिल छू लेने वाली झलक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।  वहीं अब रकुल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी से अपने पेरेंट्स संग प्यारी तस्वीरें शेयर कर लोगों का दिन बन दिया है। 


स्ट्रोक से रिकवर होने के बाद वेकेशन पर निकले मिथुन चक्रवर्ती

दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को स्ट्रोक की वजह से 10 फरवरी को हाॅस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। 12 फरवरी को डिस्चार्ज हो गए थे। वहीं अब स्ट्रोक से ठीक होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती वेकेशन के लिए निकल गए हैं इस ट्रिप में  उनके साथी बेटे मिमोह और बहू मदालसा बने। मिथुन की बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने हाल ही में इसकी झलक दिखाई। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं। तस्वीर में मिथुन दा फ्लाइट की खिड़की वाली साइड पर बैठे हैं।   

 

'मेरी चीयरलीडर और मेरा सिरदर्द भी' दीदी जाह्नवी के बर्थडे पर खुशी ने की खिंचाईं

 

दिवंगत श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज (6 मार्च) को अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर हर कोई जाह्नवी को ढेर सारी बधाई दे रहा है। इस लिस्ट में जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर का नाम भी शामिल है। दीदी के बर्थडे पर बहन खुशी कपूर उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया। खुशी ने इंस्टा स्टोरी पर बहन जाह्नवी संग अपनी बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में छोटी सी जाह्नवी अपनी नन्हीं बहन खुशी को गोद में लिए हुए दिख रही हैं।  


ना मांग में सिंदूर..ना मंगलसूत्र-चूड़ा..शादी के कुछ दिनों बाद ही पहले वाले अंदाज में लौटीं रकुल प्रीत

 रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को जैकी भगनानी संग शादी रचाई थी। कपल ने गोवा में सिंधी और सिख रीति रिवाज से शादी रचाकर एक-दूजे का हुआ था। रकुल-जैकी की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियोज इंटनरेट पर वायरल हुईं थी। वहीं शादी के बाद रकुल यूं तो कई बार पब्लिक अपीयरेंस दे चुकी हैं लेकिन बीते दिन जब एक्ट्रेस इवेंट में स्पाॅट हुईं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर भी शेयर की हैं। दरअसल, शादी के महज 14 दिन बाद ही एक्ट्रेस अपने पुराने अवतार में दिखीं। जी हां, इन तस्वीरों में ना तो रकुल की मांग में  था और सिंदूरना ही मंगलसूत्र और चूड़ा नजर आया। कुल मिलाकर रकुल नई नवेली दुल्हन वाला लुक नहीं नजर आया बल्कि वह तो बेहद ही कूल अंदाज में दिखीं। 


बोल्ड लुक छोड़ प्लाजो सूट में दिखीं नोरा फतेही

 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्हें अक्सर शाॅर्ट्स, स्किनफिट ड्रेस में टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट करते देखा गया है। अक्सर वेस्टर्न आउटफिट में दिखने वाली नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें उनका सादगी भरा लुक देखने को मिल रहा है। सामने आई तस्वीरों में नोरा को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। दरअसल, नोरा को हाल ही में एक ज्वेलरी शाॅप के बाहर देखा गया।

दाल में '24 कैरेट गोल्ड' का तड़का

आजकल सोशल मीडिया में कई चीजें ऐसी देखने को मिलती है, जिसके बारे में सामान्य लोग सोच भी नहीं सकते। एक समय ऐसा था जब लोग सोने चांदी के जेवर या साड़ी बनवाने के लिए इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब ऐसा वक्त है, जहां सोने चांदी का उपयोग कुकिंग के लिए किया जा रहा है। जी हां, आपने ठीक सुना। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि लकड़ी के बक्से में एक कटोरे में दाल परोसने और दाल में 24 कैरेट सोने के पाउडर का तड़का लगाया जा रहा है।  यह शानदार '24 कैरेट गोल्ड दाल' मास्टर शेफ रणवीर बरार के दुबई के कसकन होटल में लॉन्च किया गया है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News