साल 2018 की अजीबोगरीब शादियां, कहीं दुल्हां छोटा तो कहीं दुल्हन बड़ी

12/24/2018 4:41:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी स्टार्स में अक्सर अपने प्यार को लेकर दीवानगी देखने को मिलती है। ये कपल्स अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। बिना लोगों की परवाह किए ये उनसे शादी करवाते हैं। ये सितारे प्यार में इतने पागल होते हैं कि उनके लिए अपने पार्टनर की उम्र भी कुछ मायने नहीं रखती। वैसे इस साल कई जोड़ियों ने शादी करवाई, जिनमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर गिन्नी चतरथ तक का नाम शामिल है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स से रू-ब-रू करवाने जा रहे हैं, जो अपने लवर्स से तो काफी बड़े है लेकिन उन्होंने दुनिया की परवाह ना करते हुए उनसे इस साल यानी 2018 में शादी रचाई है। 

PunjabKesari

1. प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर में कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। फैंस ने उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया। प्रियंका और निक ने पहला रिसेप्शन दिल्ली में दिया और दूसरा रिसेस्शन मुंबई में दिया। निकयंका एक-दूसरे से इतना प्यार करते हैं कि इन्होंने उम्र का जरा भी ख्याल न रखते हुए शादी करवा ली। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक से 10 साल बड़ी है। जहां पीसी 36 साल की है वहीं निक 26 साल के हैं। 

 

PunjabKesari

2. मिलिंद सोमन- अंकिता कंवर 

एक्टर मिलिंद सोमन ने भी इसी साल 22 अप्रैल को अंकिता कंवर से शादी की। शादी के बाद दोनों की यूनिक फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। बता दें कि इन दोनों पती पत्नी की उम्र में काफी ज्यादा डिफरेंस है। अंकिता मिलिंद से 26 साल छोटी है। खैर इन्हें देख तो एक ही बात जुबान पर आती है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। 

PunjabKesari

3. युविका चौधरी-प्रिंस नरुला 

टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने पंजाबी अंदाज में मुंबई में धूमधाम से शादी रचाई। वहीं चंडीगढ़ में दोनों का ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी हुई जहां कई स्टार्स पहुंचे थे। जानकारी के लिए बता दें कि इस कपल की उम्र में भी काफी गैप है।
जहां युविका 35 साल की है तो वहीं प्रिंस 28 साल के हैं। 

PunjabKesari

4. कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ

कपिल शर्मा 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने जालंधर के कबाना होटल में हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। वहीं दूसरे दिन इन्होंने सिख रीति रिवाज से भी शादी की। बता दें कि कपिल(37) और गिन्नी(29) की उम्र में 8 साल का फर्क है।   

PunjabKesari

5. रघु राम-नताली डि लुसियो


MTV के सुपरहिट रिएलिटी शो 'Rodies' को सालों तक जज करने वाले रघु राम ने 12 दिसंबर को गोवा में समुद्र किनारे 14 साल छोटी सिंगर और गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से दूसरी शादी की। दोनों ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की। इसके अलावा दोनों ने क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि रघु राम जहां 43 साल के है वहीं नताली 29 साल की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News