तमिलनाडु में हाथी को जलाकर मारने पर भड़के स्टार्स, कहा-'इंसानियत मर गई'

1/24/2021 9:48:29 AM

मुंबई: कुछ समय पहले गर्भवती हथिनी के साथ हुए बर्बरता का मामला सामना आया था, जिसे लेकर पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। वहीं अब एक बार फिर ऐसी ही दर्दनाक घटना तमिलनाडु के नीलगिरी में घटित हुई है। तमिलनाडु के नीलगिरी में एक शख्स ने जलता हुआ टायर हाथी के ऊपर फेंक दिया। जलता टायर अपने ऊपर गिरने से हाथी दर्द से इधर-उधर तड़पड़ते हुए भागने लगा। वह बुरी तरह से झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

इस दिल दहला देने वाले हादसे का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख  कोहराम मच गया है। ट्विटर पर #ElephantDeath ट्रेंड हो रहा है। आम इंसान के साथ-साथ बाॅलीवुड स्टार्स भी इस  बर्बरता  को देख आग बबुला हो गए हैं। सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए घटना की निंदा की है और इसे मानवता का पतन बताया है। 

रणदीव हुड्डा

एक्टर रणदीव हुड्डा ने इस दौरान का वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह भयानक है !!

PunjabKesari

 

कोइना मित्रा

'बिग बाॅस 13' की कंटेस्टेंट कोइना मित्रा ने ट्वीट कर लिखा-यह मानवता का विलोपन है!

PunjabKesari

 

कमल हासन

कमल हासन ने ट्वीट कर हाथी की मौत की निंदा की। उन्होंने लिखा-हमने जंगलों को बर्बाद कर डाला और राष्ट्रों को बनाया। हम वन्यजीवों की कहानी को भूल गए। उन्हें जिंदा जलाने का रिवाज कैसे आया? क्या यह उस हाथी को जलाने के लिए बर्बर नहीं है जो पीछे हट रहा है?


बता दें कुछ समय पहले केरल में एक हथिनी जो गर्भवती थी, उसे अराजक तत्वों ने खाने में पटाखे मिलाकर खिला दिया था। जिसके बाद पानी में खड़े-खड़े ही उसकी जान चली गई थी। 
 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News