राम जेठमलानी के निधन पर बॉलीवुड ने भी जताया शोक, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

9/8/2019 11:00:54 AM

बॉलीवुड तड़का टीम। देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में अपने सरकारी आवास पर सुबह 7.45 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम को लोधी रोड श्मशान में किया जाएगा। 14 सितंबर को जेठमलानी के 96 वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन हो गया। पूरे देश ने इस दुखद निधन पर दुख व्यक्त किया, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और महान वकील को याद किया।

एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार की को-एक्ट्रेस निमरत कौर ने राम जेठमलानी के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा  'जब कोई कानून को प्रोफेशनल रूप में सीखने की बात करता था , तो सबसे पहले जो नाम याद आता वह राम जेठमलानी थे। वह एक महान व्यक्ति थे जो अपने पीछे विरासत छोड़ गया है। उनके अमिट कार्य के लिए उन्हें सलाम।'

एक्टर फरहान अख्तर ने लिखा 'आपके साथ बिताया गया समय हमेशा मुझे याद रहेगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।' 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News