बाॅबी देओल का नया अवतार,'लव हॉस्टल' से एक्टर का साल्ट और पेपर लुक देख फैंस हुए क्रेजी

2/5/2022 1:10:06 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर बॉबी देओलअपने करियर की दूसरी पारी जमकर खेल रहे हैं। वेब सीरीज़ 'आश्रम' और 'क्लास ऑफ 83' के बाद बॉबी देओल अपनी अगली फिल्म 'लव हॉस्टल' लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से बॉबी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें उनका रग्ड लुक सबको खूब पसंद आ रहा है।

PunjabKesari

इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी 'रेड चिलीज़' प्रड्यूस कर रही है। जब से लाखों दिलों की धड़कन बॉबी देओल ने विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा ​​​​के साथ लव हॉस्टल के लिए घोषणा की खबर को साझा कर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, तब से उनके प्रसंशको के बीच उत्सुकता बढ़ गई हैं

PunjabKesari

शो में उनके साल्ट और पेपर लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह लुक उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं था। यह पहली बार है की बॉबी साल्ट और पेपर लुक में नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक को देख उनके मेल और फीमेल फैंस ने उनके कमेंट बॉक्स में कमेंट्स करना शुरू कर दिया। ब्लैक कलर के पठानी कुर्ते और  साइड में  चाकू निश्चित रूप से हम सभी को यह एहसास दिला रहा है कि  साल्ट और पेपर लुक बॉबी से बेहतर कोई नहीं कर सकता।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 बॉबी के प्रसंशको को अब ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है, यह शो 25 फरवरी को जी5 पर रिलीज़ किया जाएगा।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News