झूले पर आराम फरमाते दिखे बाॅबी देआल, फैंस बोले-''सुपरब पाजी''

1/11/2019 4:08:26 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर बाॅबी देआल इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में बाॅबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर क। इस तस्वीर में वह झूले पर आराम फरमाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान बॉबी व्हाइट टीशर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहने कूल लुक में दिखे। तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी ने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी गो लकी इन गोवा।' फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पंसद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

Happy go lucky in #Goa

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

इसके साथ ही यूजर उनकी तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा-'बॉबी आपके स्टाइल का जवाब नहीं है।' दूसरे यूजर ने कहा-'भाई आप कौन सी फिल्म में नजर आने वाले हो?' वहीं एक यूजर ने कहा-'सुपरब पाजी।' 


 PunjabKesari,बाॅबी देआल इमेज, फैंस कमेंट इमेज         

वर्कफ्रंट की बात करें तो बाॅबी जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आने वाले हैं।इस फिल्म का निर्देशन फरहद शामजी ने किया है। फिल्म में अक्षय और बॉबी के अलावा रितेश देशमुख, कृति खरबंदा, पूजा हेंगड़े और कृति सेनॉन मुख्य किरदार में हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News