मुंबई में जबरन क्वारंटाइन किए गए IPS विनय तिवारी को बीएमसी ने छोड़ा, बिहार डीजीपी ने किया धन्यवाद
8/7/2020 11:32:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच मुंबई पहुंचे आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन में भेज दिया था। वहीं पांच दिनों के क्वारंटाइन के बाद बीएमसी ने उन्हें छोड़ दिया है। अधिकारी को छोड़े जाने पर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बिहार डीजीपी ने ट्वीट करते लिखा, माननीय सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद बिहार के पुलिस मुख्यालय ने BMC के आयुक्त को दोबारा पत्र लिखकर अपने IPS अधिकारी विनय तिवारी को मुक्त करने के लिए अनुरोध किया था। जिसे स्वीकार करते हुए विनय को मुक्त किया गया है। वे आज शाम को पटना लौट रहे हैं। BMC को धन्यवाद!
बीएमली ने विनय तिवारो को क्वारंटाइन से मुक्त करने पर कुछ शर्ते रखी हैं। जिसके अनुसार उन्हें 8 अगस्त से पहले का रिटर्न टिकट दिखाना होगा। वे एयरपोर्ट तक निजी कार में जाएंगे और उन्हें एसओपी का पालन करना होगा। इतना ही नहीं, उन्हें यात्रा के दौरान सारे दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।माननीय सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद बिहार के पुलिस मुख्यालय ने BMC के आयुक्त को दुबारा पत्र लिखकर अपने IPS अधिकारी विनय तिवारी को मुक्त करने के लिए कल अनुरोध किया था जिसे स्वीकार करते हुए विनय को मुक्त किया गया है.वे आज शाम को पटना लौट रहे हैं.BMC को धन्यवाद !
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 7, 2020
बता दें सुशांत सिंह केस में मामले की जांच करने मुंबई पहुंच विनय तिवारो को क्वारंटाइन करने पर बिहार में काफी हंगामा मच गया था। जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने आईपीएस विनय को क्वारंटाइन से नहीं छोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद बीएमसी ने कुछ शर्तें सामने रख दी और कहा कि उन्हें क्ववांरटाइन से छूटने के बाद कुछ शर्तों का पालन करना होगा।
वहीं सुशांत केस की बात करें तो सीबीआई ने एक्टर का सुसाइड मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन भी हो गया है। जल्द ही इसके आरोपों के घेरे में आए शख्सों से पूछताछ की जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को मिलेगा दोहरा मुआवजा, जानिए किसने कितनी रकम का किया ऐलान

Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे ''मिशन-2024'' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे ''टिफिन पर चर्चा''

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा