Birthday Special: मधुबाला के प्यार में करीम अब्दुल बन गए थे किशोर कुमार

8/4/2019 11:55:51 AM

 

तड़का टीम। गायक, संगीतकार, अभिनेता, निर्माता, लेखक जैसे गुण एक ही इंसान के अंदर हों, ये सुनकर आश्चर्य होता है। लेकिन भारतीय सिनेमा में एक शख्स ऐसा भी हुआ है जिसमें ये सभी गुण थे, और उस शख्स का नाम है 'किशोर कुमार', जिन्हें सभी किशोर दा के नाम से भी जानते हैं। 

PunjabKesari

मध्‍यप्रदेश के छोटे से शहर खंडवा में 4 अगस्त, 1929 को जन्मे किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास गांगुली था। उनके पिता कुंजीलाल गांगुली मशहूर वकील थे और बड़े भाई अशोक कुमार बॉलीवुड में एक स्थापित कलाकार थे. लेकिन अशोक कुमार, किशोर कुमार को गायक नहीं अभिनेता बनाना चाहते थे। अपनी सुरीली आवाज में गाए गीतों के जरिए किशोर कुमार आज भी अपनी मौजूदगी का अहसास कराते हैं। उनके गाए गानों को नई पीढ़ी भी उतना ही पसंद करती है जितना पुरानी करती थी। 

PunjabKesari

किशोर कुमार की चार शादियां हुईं थीं। पहली शादी बंगाली गायक रुमा देवी से हुई थी, लेकिन आपसी अनबन के कारण जल्द ही उनका तलाक हो गया। उनकी दूसरी शादी मशहूर अदाकारा मधुबाला से हुई थी। मधुबाला जब फिल्‍मों में आई तो उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल था, लेकिन उनको किशोर कुमार पसंद आ गए। फिल्म 'महलों के ख्वाब' से दोनों एक-दूसरे के करीब हुए थे। अपनी पत्‍नी से अलग हो किशोर कुमार ने मधुबाला के साथ शादी रचाई। मधुबाला से शादी होने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर इस्लामिक नाम 'करीम अब्दुल' रखा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह मधुबाला से एक दर्जन बच्चे करना चाहते हैं। हालाँकि, शादी के 9 साल बाद मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मधुबाला के दिल में  छेद था, जिसका वो इलाज करवा रहीं थी।  इसके बाद तीसरी शादी 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली के साथ शादी हुई, लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी।  योगिता ने 1978 में उनसे तलाक लेकर मिथुन चकवर्ती के साथ शादी कर ली। इसके बाद 1980 में उन्होंने चौथी और आखिरी शादी लीना चंद्रावरकर से की जिनसे उनके दो बेटे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News