Beach Vacation Pictures:ब्लैक बिकिनी में 42 की बिपाशा का हाॅट लुक,पूल में पति संग दिए रोमांटिक पोज

10/20/2021 8:32:58 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर संग मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। इस बीच वेकेशन की कई तस्वीरें कपल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। बिपाशा और करण की इस साल मालदीव में यह दूसरी ट्रिप है। इससे पहले दोनों फरवरी में मालदीव की सैर पर थे। एक बार फिर आइलैंड पहुंच कपल ने खूब मस्ती की।

PunjabKesari

हाल में बिपाशा ने करण संग एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में बिपाशा ब्लैक  बिकिनी टॉप में नजर आ रही हैं। रेड लिपस्टिक, हाई बन और शेड्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं  करण ग्रोवर भी शर्टलेस होकर पत्नी के साथ पूल में एंजॉय कर रहे हैं। करण इस वीडियो में बिपाशा के गाल पर किस करते भी देखे जा सकते हैं। जैसा कि ये दोनों एक दूसरे के प्रित अपने प्यार को जाहिर करने के लिए एक शब्द का इस्तेमाल करते हैं "Monkey Love" वो इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

PunjabKesari

इस रोमांटिक कपल का ये वीडियो देखते दी देखते वायरल हो रहा है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari

बिपाशा और करण बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं। बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी और अब उनकी शादी को करीब 5 साल पूरे हो गए हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं।

PunjabKesari

इससे पहले करण ने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी और 10 महीने बाद ही उनसे अलग हो गए। फिर करण की लाइफ में जेनिफर विंगेट आईं। साल 2012 में दोनों की शादी हुई और 2014 में वे अलग हो गए।

काम की बात करें तो बिपाशा इन दिनों फिल्मी इंड्स्ट्री से दूर हैं। बिपाशा को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में देखा गया था। बिपाशा ने 'राज', 'जिस्म' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं करण 'कबूल है 2.0' , कसौटी जिंदगी जैसे सीरियल्स में नजर आए। 
 

View this post on Instagram

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News