बेटी संग ट्विनिंग कर पति करण के साथ आउटिंग पर निकलीं बिपाशा बसु, लाडली को गोद में लिए कैमरे के सामने यूं दिए पोज

12/21/2023 3:37:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस वक्त अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं, क्योंकि उनकी बेटी देवी अपने मम्मी-पापा की लाइफ में खुशियां का भंडार लेकर आई हैं। दोनों अक्सर अपनी बेटी संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। इसी बीच हाल ही में बिपाशा-करण को बेटी संग घर के बाहर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा करण अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

बिपाशा ने लाडली को अपनी गोद में ले रखा है और मीडिया के कैमरों से उसका चेहरा छिपा रही हैं। इस दौरान मां बेटी का ऑल व्हाइट लुक देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

 

व्हाइट शॉर्ट्स के साथ मैचिंग स्नीकर्स में बिपाशा का लुक बेहद कूल लग रहा है। वहीं उनकी देवी भी व्हाइट फ्रॉक ने डॉल की तरह दिखाई दे रही है। जबकि एक्टर करण सिंह ग्रोवर ब्लैक एंड व्हाइट शर्ट के साथ व्हाइट पैंट में काफी डैशिंग लग रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद कपल ने 12 नवंबर, 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया था, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News