बेबी चैटरबॉक्स बिल्कुल मां की तरह.. बेटी संग बिपाशा ने बिताए मस्ती भरे पल, इंटरनेट पर छाईं मां-बेटी की तस्वीरें

10/3/2023 1:17:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर संग खूब समय बिता रही हैं। बिपाशा अक्सर अपनी लाडो रानी के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। देवी के 10 महीने के जन्मदिन का जश्न मनाने से लेकर सत्यनारायण पूजा तक  बिपाशा बसु अपने परिवार और अपनी लाडो रानी के साथ अपने समय का पूरा आनंद ले रही हैं। हाल ही में बिपाशा ने अपनी बेटी संग मस्ती करते की तस्वीरें शेयर की जो इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक एक बूमरैंग क्लिप पोस्ट की जिसमें देवी अपनी मां की गोद में बैठी और उनके साथ खेलती हुई दिखाई दे रही है। लुक की बात करें तो बिपाशा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं नन्हीं देवी येलो फ्राॅक में प्यारी लग रही हैं। तस्वीरों के साथ बिपाशा ने लिखा-'मुझे अपनी छोटी उंगली दिखाते हुए और टोकते हुए! बेबी चैटरबॉक्स बिल्कुल मां की तरह।'

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो माॅडलिंग के बाद एक्ट्रेस ने  2001 में आई फिल्म अजनबी से डेब्यू किया।2002 की थ्रिलर फिल्म राज ने उन्हें नाम और प्रसिद्धि दिलाई। इसके बाद जिस्म, रुद्राक्ष, बरसात, अपहरण, नो एंट्री और कई अन्य फिल्मों में काम किया। 

 बिपाशा बसु ने  30 अप्रैल, 2016 को करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई। शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके साथ अब वह अक्सर खुशियों भरे पल बिताते नजर आते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News