Sunday Outing: बेटी संग लंच डेट पर निकले बिपाशा-करण, रेस्टोरेंट के बाहर मम्मा की गोद में पोज देती दिखीं नन्हीं देवी
10/1/2023 2:11:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस वक्त अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं, क्योंकि नन्हीं सी देवी अपने मम्मी-पापा की लाइफ में खुशियां का भंडार लेकर आई हैं। दोनों अक्सर अपनी लाडली के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। अब हाल ही में बिपाशा-करण बेटी देवी के साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण अपनी बेटी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर पोज दे रही हैं।
इस दौरान नन्हीं देवी अपनी मां की गोद ने नजर आ रही हैं, लेकिन तस्वीरों में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा।
वहीं बिपाशा बसु इस दौरान स्काई ब्लू कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट्स में कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। व्हाइट शूज के साथ उन्होंने अपने लुक को टीम-अप किया है। वहीं करण सिंह व्हाइट टी और डेनिम पैंट में नजर आ रहे हैं। बेटी के साथ पोज देते मम्मी-पापा का अंदाज देखते ही बन रहा है।
बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर 30 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके साथ अब वह अक्सर खुशियों भरे पल बिताते नजर आते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में बड़ी तैयारी, कांग्रेस शुरु करेगी परिवर्तन यात्रा; अजय राय ने समझाया प्लान

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में आज राजस्थान बंद...रेवंत रेड्डी होंगे तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

December 2023 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए दिसंबर महीने का राशिफल