मुंबई की सड़कों पर पति के साथ यूं घूमती दिखाई दी बिपाशा बसु, फैंस के साथ ली Selfie

5/18/2019 2:20:45 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी व एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों काफी सुर्खियों में चल रहें हैं। हाल ही में करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा के साथ मुंबई की सड़को पर घूमते दिखें। दोनों काफी सिंपल लुक में नज़र आए। इस दौरान उनके कई फैंस भी उनके साथ सैल्फी लेने के लिए वहां पहुंच गए। बिपाशा ने ब्लैक कलर के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रही थी। तो वहीं करण ने भी ब्लैक ही पहने हुए थे। दोनों का ये लुक उनके फैंस को खूब पंसद आएगा। आप भी डालें बिपाशा और करण की इन तस्वीरों पर एक नज़र-
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
बता दें बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की शादी को आज तीन साल हो गए हैं। दोनों 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों साल 2015 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म अलोन में साथ नजर आए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक- दूसरे को चाहने लगे थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनो अक्सर कई बार साथ समय बिताते देखे गए। 
PunjabKesari
फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखी जा सकती थी।
PunjabKesari
बिपाशा करण का जन्मदिन सेलिब्रेट करने गोवा भी गई थीं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई खबरें सामने आईं, दोनों अक्सर चर्चा में रहने लगे और इसके बाद साल 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News