बिपाशा बसु ने की 7 महीने की बेटी की राइस सेरेमनी, लाल साड़ी पहने बंगाली लुक में नन्ही देवी ने जीता सबका दिल
6/11/2023 12:38:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर इन दिनों लाडली देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। कपल की लाडली बिटिया अब 7 महीने की हो गई है। ऐसे में हाल ही में बिपाशा-करण ने बेटी की राइस सेरेमनी होस्ट की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
बिपाशा बसु ने ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बेटी का 'मुखोभात' यानी राइस फीडिंग सेरेमनी शानदार अंदाज में मनाई। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- "देवी का मुखोभात। दुर्गा दुर्गा।"
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा ने अपनी बेटी देवी का बंगाली तरीके से राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। फंक्शन में बिपाशा रेड एंड व्हाइट सूट में गजब ढा रही थीं। बालों में गजरा, बड़े इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड आईज उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे।
वहीं उनकी बेटी देवी रेड आउटफिट पहने बंगाली लुक में नजर आई। नन्ही देवी को बिपाशा ने बंगाली क्राउन पहनाया और साथ ही सोने की पायल और ज्वेलरी भी पहनाई, जिसमें वह बेहद क्यूट लगी। इस दौरान मां बेटी का अंदाज सबका दिल जीत रहा है।
बता दें, बिपाशा बसु ने 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने नवंबर 2022 में लाडली बेटी देवी का स्वागत किया, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मिजोरम में आज होगी वोटों की गिनती...छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम मोदी, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

जिस सीट पर हुआ था कन्हैयालाल का ''सिर तन से जुदा'' वहां भाजपा की बड़ी जीत

भाजपा की खराब रणनीति से कांग्रेस ने जीता तेलंगाना, के.सी.आर की योजनाओं की खुली पोल

Weekly numerology (4th-10th december): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह