पति और बेटी संग वेकेशन पर निकलीं बिपाशा बसु, कुछ दिन पहले ही लाडली संग क्रिसमस सेलिब्रेशन में डूबा दिखा कपल

12/17/2023 1:50:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. लोगों को अब इस साल के आखिरी और सबसे बड़े फेस्टिवल क्रिसमस का इंतजार है। लोग अपने-अपने अंदाज में कुछ दिनों पहले ही इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु क्रिसमस सेलिब्रेट करने अपनी बेटी और पति संग विदेश पहुंच गई हैं, जहां से उन्होंने एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।


View this post on Instagram

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

 
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिपाशा बेटी को गोद में लिए डांस करती नजर आ रही है और देवी को बड़ा-सा क्रिसमस ट्री दिखा रही हैं। वहीं उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी क्रिसमस ट्री को निहारते नजर आ रहे हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

इस दौरान ये कपल ब्लैक आउटफिट में परफेक्ट लग रहा है, जबकि उनकी बेटी देवी रेड ब्लैक फ्रॉक के साथ कैप वाला व्हाइट कोट पहने बेहद प्यारी लगा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, क्रिसमस की भावना में।

 

वहीं, करण सिंह ने भी अपनी बेटी के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आप हमेशा सबसे चमकदार रोशनी हैं, आप हमेशा सबसे जादुई आतिशबाजी हैं माँ। हमारे होने के लिए धन्यवाद। हम तुमसे प्यार करते हैं।

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के पूरे 6 साल बाद बेटी देवी के पेरेंट्स बने हैं। 12 नवंबर को उनकी लाडली पूरे एक साल की हो गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News