Videos: 'बिग बॉस' विनर ने लॉकडाउन के बीच रचाई शादी, घर की छत पर लिए 7 फेरे

4/29/2020 7:57:41 AM

मुंबई: 'बिग बॉस 2' और एमटीवी रोडीज 5 के विनर आशुतोष कौशिक लॉकडाउन के बीच शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि इस शादी में कोई धूमधाम नहीं थी।शादी बेहद सादगी से हुई जिसमें दोनों परिवारों के महज चार लोग ही मौजूद थे। शादी की रस्में आशुतोष के नोएडा, सेक्टर 100 में स्थित घर पर हुई। सहारनपुर के रहने वाले आशुतोष की शादी बेहद सादगी से घर की छत पर हुई। उन्होंने अलीगढ़ की रहने वालीं अर्पिता से शादी की।

PunjabKesari

बता दें कि लॉकडाउन से पहले दोनों का रिश्ता तय हो गया था। 26 अप्रैल को शादी की तारीख तय हुई थी। ऐसे में आशुतोष ने शादी की तारीख आगे बढ़ाने की बजाए इसी दिन शादी के बंधन में बंध गए। आशुतोष ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें दुल्हा-दुल्हन फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

इस दौरान जो पंडित आए थे उन्होंने भी मास्क लगा रखा था। वीडियो के बैकग्राउंड में कई लोग कह रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग रखिए। वहीं आशुतोष ने शादी में खर्च होने वाले पैसे पीएम केयर्स फंड में दे दिए।


 PunjabKesari
 
काम की बात करें तो आशुतोष कौशिक 'एमटीवी रोडीज' जीतने से चर्चा में आए थे। उस दौरान वह टीवी का बड़ा नाम बन गए थे।'रोडीज' के बाद वो 'बिग बॉस' पहुंचें जहां वो फिर से एक और शो जीतने में कामयाब रहे। दोनों शो के विजेता बने आशुतोष की बड़ी फैन फॉलोइंग हो गई थी। आशुतोष कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने'जिला गाजियाबाद', 'शॉर्टकट रोमियो' और 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' है। 

PunjabKesari


विवादों में भी रहे आशुतोष

अचानक मिली प्रसिद्धि के बाद आशुतोष का नाम कई विवादों में आया। इन विवादों की वजह से उनके करियर को नुकसान पहुंचा। आशुतोष पर कभी फोटोग्राफर्स से बदतमीजी का आरोप लगा तो कभी कैफे के बाहर झगड़ा करते पाए गए। यही वजह है की वह लाइमालाइट से दूर हो गए। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News