''बॉलीवुड छोड़ने का नाटक मत करो'' बिना नाम लिए पायल ने मंदाना पर कसा तंज,साजिद खान को सपोर्ट करते हुए बोलीं-''उन्हें पैसे कमाने का हक''

10/8/2022 8:29:11 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस पायल रोहतगी इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से हैं जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। पायल रोहतगी बाॅलीवुड से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं। इतना ही नहीं वह अब तक कई स्टार्स पर भी निशाना साध चुकी हैं। अपनी इसी बेबाकी के चलते वह कानूनी पचड़े में भी फंस जाती हैं लेकिन फिर भी पायल अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती। वहीं अब एक बार फिर पायल चर्चा में हैं।

PunjabKesari

दरअसल, जब से 'बिग बॉस 16' में मीटू के आरोपी फिल्म निर्देशक साजिद खान की एंट्री हुई है तब से ही बवाल मचा हुआ है। लोगों का मानना है कि साजिद को शो में एंट्री नहीं देनी चाहिए थी। अब इसी मुद्दे पर पायल रोहतगी का रिएक्शन आया है।

 

PunjabKesari

पायल रोहतगी साजिद खान के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर साजिद खान के बिग बॉस में आने को सपोर्ट किया। पायल का कहना है कि साजिद को भी पैसे कमाने का पूरा हक है। इसके साथ ही  पायल ने उनकी लॉक अप की को-कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस मंदाना करीमी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

PunjabKesari

पायल ने लिखा-'साजिद खान ने 6 महिलाओं के साथ गलत किया है जैसा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से बताया। उन्हें सभी ने फटकार लगाई है और उनके कार्यों के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। अब छह महिलाएं उन्हें अदालत में ले जा सकती हैं। लेकिन जब महात्मा गांधी के मूल्यों से हत्यारों को भी सुधार का अधिकार दिया गया है तो यहां साजिद खान को भी जीने का अधिकार है। उन्हें पैसा कमाने का अधिकार है। उनके पास पश्चाताप करने का अधिकार। उन्हें अपने अधिकार के लिए लड़ने दो। आप उनका विरोध करो लेकिन बॉलीवुड छोड़ने का नाटक मत करो।'

PunjabKesari

इसके अलावा पायल ने एक और पोस्ट किया। दरअसल, मंदाना ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि बॉलीवुड काम करने की जगह नहीं है इसमें महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। इस पर पायल ने लिखा- 'आपको ईरान में भी नहीं रहना चाहिए क्योंकि वहां भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है।'पायल से पहले एक्ट्रेस शहनाज गिल और कश्मीरा शाह भी साजिद का समर्थन कर चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News