Bigg Boss 14: ट्राॅफी पाते ही लाइव आईं रुबिना दिलाइक, सपने को हकीकत में बदलने के लिए फैंस को कहा ''शुक्रिया''
2/22/2021 8:33:14 AM
मुंबई: टीवी जगत का सबसे विवादित रियेलिटी शो 'बिग बॉस 14 का रविवार को ग्रैंड फिनाले था। 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' फेम रुबीना दिलाइक ने इस शो के खिताब को अपने नाम कर लिया है। वहीं राहुल वैद्य इस सीजन के फर्स्ट रनरअप रहे। हालांकि, शो की शुरुआत से ही रुबीना दिलैक को बिग बॉस 14 के विनर के तौर पर देखा जा रहा था, क्योंकि शुरुआत से ही रुबीना हर मुद्दे पर अपनी बात रखती दिखीं।
अब जब रुबीना जीत गई हैं तो उनके फैंस भी सातवें आसमान पर हैं। वहीं फैंस की खुशी तब और बढ़ गई जब बिग बॉस 14' का खिताब अपने नाम करने के साथ ही लाइव आईं। रुबीना दिलाइक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ रुबीना ने ये बात भी कही है कि फैंस के बिना वो कुछ भी नहीं हैं। रुबीना ने अपने फैंस से ये वादा भी किया है कि वो जल्द ही अपने फैंस से रुबरू होंगी।
बता दें कि ट्रॉफी के अलावा विनर रुबीना को 36 लाख रुपये की धनराशि भी इनाम के तौर पर दिया गया। रुबीना ने शो में काफी मजबूती से अपना प्रदर्शन किया है। वे यहां आईं तो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ थीं, पर हमेशा अपनी खुद की गेम खेली।
वह अपनी बात बोलने से लेकर बिग बॉस पर सवाल उठाने तक के जरिए कई बार शो की हाईलाइट रह चुकी हैं।उन्हें कई बार सलमान खान ने भी फटकार लगाई, पर रुबीना अपने विचार आगे रखने से कभी पीछे नहीं हटी। उन्होंने शुरुआत से अपनी रियल पर्सनालिटी दिखाई थी, जिस वजह से ट्रॉफी की वो हकदार रहीं।