Bigg Boss: मधुरिमा ने विशाल को पीट-पीटकर तोड़ा फ्राईपैन, झगड़ा देख हैरान रह गए घरवाले

1/15/2020 12:11:10 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 13' में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच झगड़े देखने को मिलते हैं। शो के कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच सबसे ज्यादा लड़ाई देखने को मिल रही है। दोनों ही अपने झगड़े और प्यार से दर्शकों को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस एक महीने में दोनों के बीच प्यार कम और झगड़ा ज्यादा देखने को मिला है। हाल ही में फिर से ये कपल इतनी बुरी तरह लड़ेगा कि बाकी सदस्य भी डर जाएंगे।

PunjabKesari

मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में कपल  बुरी तरह लड़ता दिख रहा है। वीडियो में मधुरिमा विशाल कहती हैं-'जाकर शक्ल देख अपनी बहन जी। विशाल कहते हैं आ गई अपनी औकात पर। इसके बाद विशाल मधु पर पानी फेंकते हैं और मधु भी विशाल पर पानी फेंकती हैं। पानी उनके माइक और कैमरे पर भी पड़ता है, जिसके लिए बिग बॉस को चेतावनी देनी पड़ती है।

PunjabKesari

लेकिन दोनों ही अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। विशाल एक बार मधु के पास जाते हैं और उन्हें कुछ बोल देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू होता है। झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि दोनों एक-दूसरे पर पानी फेंकना शुरू कर देते है। विशाल, मधुरिमा की रजाई पर पानी डाल देते हैं। मधु भी किचन में खड़े होकर विशाल पर पानी फेंकती हैं। तब बिग बॉस बीच में दखल करते हुए कहते हैं कि माइक और कैमरे पर पानी जा रहा है। आप लोगों को कौन सी बात समझ नहीं आ रही। मधु और विशाल यहां भी नहीं रुकते हैं।

PunjabKesari

मधु फ्राई पैन लेकर विशाल को इतना पीटती हैं कि फाई पैन टूट जाता है। विशाल और मधु की ये हरकतें देख घरवाले काफी परेशान हो जाते हैं। इस वीडियो में बिग बाॅश विशाल और मधुरिमा को एख सजा सुनाते हैं, जिसके बाद एक्टर  घर से बाहर जाने की मांग करता हैं। वो बिग बॉस की एक भी बात नहीं सुनते। रश्मि, विशाल को समझाते-समझाते रोने लगती हैं।

PunjabKesari

आसिम भी समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन विशाल किसी की बात नहीं सुनते। बिग बॉस ये हरकत करने पर दोनों को कड़ी सुनाएंगे। खबरों की मानें तो बिग बाॅस ने दोनों को पूरे सीजन के लिए नाॅमिनेट कर दिया है। क्या विशाल घर से बेघर होगें या नहीं ये तो आज के एपिसोड को देखकर ही पता चलेगा। वहीं आज के एपिसोड की बात करें तो आज दर्शकों को शो में फैमिली वीक देखने को मिलेगा। आज घर में शहनाज के पापा, आरती के भाई और माहिरा की मां की एंट्री होगी।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News