'तुम्हें सुख बेटा भी दे सकता है और बेटी भी..हम बेचारियां बिल्कुल भी नहीं' शहनाज गिल ने महिलाओं को लेकर दी दिल जीतने वाली स्पीच

5/8/2022 1:36:34 PM

मुंबई: 'बिग बाॅस' फेम शहनाज गिल करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ब्रह्मा कुमारियों के साथ जुड़ी। शहनाज हाल ही में लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए आध्यात्मिक संगठन द्वारा शुरू किए गए एक अभियान की एंबेसडर बनी।

PunjabKesari

6 मई को वह एक कार्यक्रम में शामिल हुईं जिसमें उन्हें ब्रह्मा कुमारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में शहनाज मां, बेटी और बेटे को लेकर अपना एक पक्ष रखती हुईं नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने कहा है कि लड़कियों को कोमल और नाजुक नहीं कहना चाहिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में शहनानज लड़कों और लड़कियों के लिए समान व्यवहार की जरूरत के बारे में बात करती हुई दिखाई दे रही है। शहनाज ने कहा-'तुम्हारी जिंदगी में तुमने अच्छा सिखाया होगा ना तो तुम्हें सुख बेटा भी दे सकता है और बेटी भी दे सकती है।लड़कियों को कोमल, नाजुक और नासमझ बोलना बंद करो। हम बेचारियां बिल्कुल भी नहीं हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushant singh (@sidnaaz_do_jism_ek_jaann)

 इवेंट का एक अन्य वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज खुद को प्योर बताते हुए लोगों को भी साफ मन का होने की नसीहत देते हुए नजर आ रही हैं। शहनाज कहती हैं-'मेरी सोच इसलिए अच्छी है क्योंकि मैं प्योर हूं…मैं ना बहुत ही अच्छी हूं। मैं पता है कि बोलती हूं अपने आप को अच्छी? क्योंकि मैं सच में अच्छी हूं, बस। शहनाज के इतना बोलते ही वहां मौजूद महिलाएं जमकर तालियां बजाने लगती हैं।' इसके अलावा शहनाज लड़कियों के पंख ना काटने की बात करती नजर आ रही हैं। शहनाज के इन वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कमेंट भी कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by iamshreya (@unbreakable_bond_sidnaaz1227)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News