‘श्श्श... घर की बात है’ में जानिए किसने जीता सुल्तानी अखाड़ा और सीक्रेट रूम में क्या कर रहे हैं अनूप

10/8/2018 12:42:31 PM

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस 12 के रविवार के एपिसोड में सलमान ने सुल्तानी अखाड़े में दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा का आमना-सामना कराया। इससे पहले दोनों कंटेस्टेंट्स सलमान को अपने गाने से इंप्रेस करने की कोशिश भी की।

 

PunjabKesari

 

सलमान ने बताया कि आज के सुल्तानी अखाड़े में जो हारेगा उसे जीतने वाले के सभी काम हफ्ते भर तक करने होंगे। वहीं करणवीर ने जुबानी जंग के दौरान कहा कि दीपक ठाकुर इस घर में मीठी छुरी हैं। करणवीर सुल्तानी अखाड़े के दोनों राउंड जीत जाते हैं, लिहाजा अब दीपक उनके सभी काम हफ्ते भर तक करेंगे।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा सलमान बताते है कि अनूप जलोटा घर से बेघर हो गए है। दरअसल, बाद में उन्होंने बताया कि अनूप बाहर नहीं हो रहे हैं। बल्कि वे सीक्रेट रूम में सुरक्षित रहेंगे और घर के सभी सदस्यों पर नजर रखेंगे। हालांकि जलोटा के घर से निकलने के बाद कई सदस्यों को दुख भी हुआ।

 

PunjabKesari

 

जसलीन मथारू घर में अनूप को मिस करती नजर आईं।इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जलोटा का घर में सफर फिक्स है। रविवार के एपिसोड में जसलीन के बाद भारती स‍िंह भी अनूप जलोटा के साथ डांस करती हैं। भारती का रोमांस सलमान खान के साथ भी नजर आया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News