भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर, इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने पूरे किए 70M फॉलोवर्स, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

1/25/2023 6:25:44 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलुगू इंडस्ट्री के सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर मौत को गले लगा लिया है। महज 43 की उम्र में सुधीर की मौत ने सबको चौका कर रख दिया है। 23 जनवरी को एक्टर ने विशाखापट्टनम में अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। वहीं, कैटरीना कैफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों प लोगों की नजर रही। आप भी पढ़ें...

 

 एक्टर सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, 43 की उम्र में मौत को लगाया गले

तेलुगू इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के उभरते स्टार सुधीर वर्मा ने सुसाइड कर मौत को गले लगा दिया है। महज 43 की उम्र में सुधीर की मौत ने सबको चौका कर रख दिया है। सोमवार, 23 जनवरी को एक्टर ने विशाखापट्टनम में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। हालांकि, उनके सुसाइड का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

 

सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में अभिषेक-ऐश्वर्या की गजब केमिस्ट्री
 

बॉलीवुड और इसकी पार्टियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। चाहे वह फिर जन्मदिन की पार्टी हो, शादी की पार्टी हो या फिल्म का सक्सेस बैश हो। पार्टी में बी-टाउन सेलेब्स अपनी अपीयरेंस से खूब लाइमलाइट चुराते हैं। बीती रात इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने अपने बर्थडे पर पार्टी होस्ट की और बी-टाउन सेलेब्स को इनवाइट किया, जहां स्टार्स भी खूब महफिल जमाते नजर आए। इन सबके बीच बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय खूब लाइमलाइट चुराते दिखे। पार्टी से लवबर्ड की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

केएल राहुल के हाथों में बेटी अथिया का हाथ देकर बेहद खुश हैं सुनील शेट्टी
 

लंबे समय से शादी को लेकर चर्चा में बने अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने आखिरकार 23 जनवरी को सात फेरे लेकर सब खबरों को विराम लगा दिया। बीते सोमवार कपल ने सुनील शेट्टी के फार्महाउस में परिवार और दोस्त की मौजूदगी के बीच सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। कपल की शादी काफी धूमधाम से हुई, जिसकी तस्वीरें अब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं बेटी की शादी के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया को बधाई दी और बेटे अहान संग पैपराजी को मिठाई भी बांटी।

 

इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ ने पूरे किए 70 मिलियन फॉलोवर्स


एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया में खासी एक्टिव रहती हैं। जैसे ही एक्ट्रेस अपने सोशल अकाउंट पर कोई पोस्ट शेयर करती हैं, तो वह इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। कैटरीना की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 70 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं।  
 

Bigg Boss 16: अर्चना के लिए शालीन भनोट से भिड़ीं प्रियंका 

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' जैसे जैसे फिनाले के नजदीक जा रहा है, घर में आए दिन नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। हालिया एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम ने मिलकर शालीन भनोट की क्लास लगा दी। टीना दत्ता ने इन दोनों का पूरा साथ दिया। यह सब देख शालीन का दिल टूट गया और वो शिव और स्टेन के सामने रोने लगे।

 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर

बॉलीवुड तड़का टीम. अभिनेत्री से नेता बनी उर्मिला मातोंडकर मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं। एक्ट्रेस जम्मू के नगरोटा से आगे बढ़ी भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ीं। इस दौरान उर्मिला मातोंडकर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ पैदल ही पदयात्रा करती नजर आईं। यात्रा से एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

 

परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए 21 द्वीपों के नाम, अजय से लेकर सिद्धार्थ ने की PM मोदी के फैसले की सराहना

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने सोमवार को नेताजी को समर्पित एक प्रस्तावित स्मारक के मॉडल का अनावरण किया, जिसे केंद्र शासित प्रदेशों में स्थापित किया जाएगा। वहीं इन्हें परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर 21 द्वीपों का नाम पर भी रखा जाएगा। पीएम के इस फैसले को लेकर बॉलीवुड स्टार्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। अजय देवगन, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अंडमान और निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आभार दिया है।

 

बजरंग दल नहीं करेगा Pathaan का विरोध 
 

शाहरुख खान (shah rukh khan) इन दिनों अपनी मचअवेटेड फिल्म 'पठान' (pathaan) को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। पूरे 4 साल बाद बादशाह बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं फिल्म रिलीज होने में अब बस एक ही दिन बचा है। ऐसे में फैंस अपने चहेते स्टार को सिल्वर स्क्रिन पर देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो जमकर फिल्म का विरोध कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News