स्टार्स ने फैमिली संग जमकर सेलिब्रेट किया क्रिसमस, एक्टर चलपति राव का हुआ निधन, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

12/25/2022 5:24:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में आज क्रिसमस के त्योहार की खूब धूम देखने को मिली। शिल्पा शेट्टी, देवोलीना भट्टाचार्जी से लेकर ऐश्वर्या राय अपनी फैमिली और बच्चों संग त्योहार सेलिब्रेट करते नजर आए। इसी मनोरंजन  जगत से आज एक बुरी खबर भी सामने आई। टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चलपति राव इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आज ऐसी कई खबरों पर लोगों की नजर रही। डाले आप भी एक नजर..
 

 

तुनिशा शर्मा ने शो के सेट पर फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में बॉयफ्रेंड शीजान गिरफ्तार
 

मनोरंजन जगत से बीते शनिवार एक बेहद बुरी खबर सामने आई। मुंबई से सटे नायगांव में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाए जाने के बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तुनिषा के रुमर्ड बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

दिग्गज एक्टर चलपति राव का 78 की उम्र में निधन 
 

साल 2022 महज कुछ दिनों में खत्म होने को है और यह साल एक के बाद एक बुरी यादें बनाता जा रहा है। पिछले कई दिनों से स्टार्स के निधन की बुरी खबरें सामने आ रही हैं। इस कड़ी में अब एक और एक्टर का निधन हो गया है। टॉलीवुड के दिग्गज एक्टर चलपति राव इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिग्गज एक्टर के निधन से उनका परिवार टूट गया है और एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

ऐश्वर्या ने शेयर की बेटी आराध्या के साथ क्रिसमस सेल्फी
 

देश-विदेश में आज क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ अपनी क्रिसमस की तस्वीर शेयर कर फैंस को बधाई दी है। अमिताभ बच्चन की बहू और पोती की इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

सुसाइड केसः 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजे गए तुनिषा शर्मा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान 
 

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने शनिवार को सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। एक्ट्रेस की मौत की खबर ने सबको चौका दिया। एक्ट्रेस को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने तुनिशा के को-एक्टर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर 4 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

 

शिल्पा से लेकर प्रीति जिंटा ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया Christmas

 25 दिसंबर को देश और विदेश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्टार्स फैंस को अलग-अलग अंदाज में त्योहार की बधाइयां दे रहे हैं। कोई फैंस संग फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कई अपनी तस्वीरों के साथ फैंस को विश कर रहा है। तो आइए इसी कड़ी में कौनसा स्टार किस अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहा है।

  

 

सालगिरह पर जैद ने पत्नी गौहर संग किया प्यार का इज़हार 

फिल्म और टीवी एक्ट्रेस गौहर खान आज ही के दिन बॉयफ्रेंड जैद दरबार संग शादी के बंधन में बंधी थी और कैसे दोनों की शादी को दो साल बीत गए पता ही नहीं चला। 25 दिसंबर को कपल अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास मौके पर जैद ने अपनी पत्नी के लिए खास पोस्ट शेयर किया है और उन्हें सालगिरह की बधाई दी है।

 

शाहनवाज संग शादी के बाद देवोलीना का फर्स्ट क्रिसमस सेलिब्रेशन
 

फिल्म और टीवी स्टार्स किसी भी त्योहार को खूब धूमधाम से मनाते हैं और फेस्टिवल्स को मनाने का तरीका फैंस सेलिब्रेटीज से खूब सीखते हैं। आज इंडस्ट्री के स्टार्स क्रिसमस के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और इस त्योहार को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब हाल ही में न्यूलीवेड देवोलीना भट्टाचार्जी के क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News