गरीब बच्चों के लिए भूमि पेडनेकर ने होस्ट किया फूड ड्राइव, अपने हाथों से परोसा भोजन

11/16/2023 3:30:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने काम के अलावा नेक दिली के लिए भी जानी जाती हैं। अब हाल ही में भूमि ने गरीब बच्चों के लिए एक फूड ड्राइव का आयोजन किया, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भूमि के इस नेक कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

शेयर किए गए वीडियो में भूमि पेडनेकर एक एनजीओ में अपने हाथों से बच्चों को खाना परोसते हुए दिख रही है। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। वहीं, इस दौरान भूमि और सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिले हुए दिख रहे है। इस नेक के काम के बाद एक्ट्रेस बच्चों संग पोज भी देती नजर आ रही हैं।

 


काम की बात करें तो भूमि पेडनेकर को आखिरी बार 'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ देखा गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News