दिल्ली की लव कुश रामलीला देखने पहुंची भूमि पेडनेकर, ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं खूबसूरत

10/9/2019 9:32:34 AM

मुंबई: 9 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार था। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्योहार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों की तरह ही स्टार्स में भी इस त्योहार को मनाया। वहीं एक्ट्रेस  भूमि पेडनेकर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली के द्वारका पहुंची।

PunjabKesari,Bhumi Pednekar image, Bhumi Pednekar photo, Bhumi Pednekar picture

भूमि दिल्ली के लव कुश रामलीला में शामिल होने पहुंची। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। वायरल हुईं इन तस्वीरों में उनके सा दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी नजर आ रहें हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस डार्ल ब्लू कलर के लहंगा चोली में खूबूसरत दिखीं।

PunjabKesari,Bhumi Pednekar image, Bhumi Pednekar photo, Bhumi Pednekar picture

मिनिमल मेकअप, बन और झुमके उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। एक तस्वीर में भूमि राम-लक्ष्मण की आरती उतारी नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर राम से आशिर्वाद लिया।

PunjabKesari,Bhumi Pednekar image, Bhumi Pednekar photo, Bhumi Pednekar picture

फिर आखिरी में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रावण का दहन किया। बता दें कि भूमि पेडनेकर अपनी फिल्म सांड की आंख का प्रमोशन के लिए दिल्ली आई हैं। 

PunjabKesari,Bhumi Pednekar image, Bhumi Pednekar photo, Bhumi Pednekar picture

वर्कफ्रंट की बात करें तो  भूमि पेडनेकर इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं। दोनों एक्ट्रेसेज ने फिल्म में उम्रदराज महिला शूटर का किरदार निभाया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा भूमि 'बाला', 'पति-पत्नी और वो', 'भूत पार्ट 1 द हॉन्टेड श‍िप', 'डॉली किटी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News