''पति पत्नी और वो'' के ट्रेलर लॉन्च पर इस अंदाज़ में नजर आईं एक्ट्रेस, फंकी लुक में दिखे कार्तिक

11/4/2019 2:24:06 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुंबई में अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो' के ट्रेलर लॉन्च के लिए पहुंचे। कार्तिक आर्यन को व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जीन्स में देखा गया, जिसके ऊपर उन्होंने ऑरेंज शर्ट के साथ फंक फैक्टर जोड़ा। कार्तिक आर्यन फ़िलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बिजी हैं। उन्होंने कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, Pati patni aur Wo images
कार्तिक आर्यन ने अपना लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#ChintuTyagi Ready

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Nov 3, 2019 at 11:16pm PST

भूमि पेडनेकर, जो 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं, बैकलेस ब्लाउज के साथ क्रीम साड़ी में ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची। ब्राउन लिपस्टिक और ड्रामैटिक आईज के साथ उनके बाल सॉफ्ट ब्लो-ड्राई लुक में सेट थे। भूमि अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सांड की आंख' के लिए खूब तारीफें हासिल कर रही हैं।

PunjabKesari, Pati Patni Aur Wo Images

भूमि पेडनेकर ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया।

PunjabKesari, Pati Patni Aur Wo Images

अनन्या पांडे भी शॉर्ट पिंक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या पांडे ने अपने बालों को अपनी नेचुरल ब्यूटी के साथ ग्लैमरस ब्लो ड्राई किया हुआ था। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के बाद अनन्या पांडे की यह दूसरी फिल्म है।

PunjabKesari, Pati Patni Aur Wo Images

Ananya Pandey Images

PunjabKesari, Pati Patni Aur Wo Images

फिल्म इसी नाम के 1978 की फिल्म का अडॉप्शन है, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रॉल में थे। ओरिजिनल फिल्म एक शादीशुदा कपल रंजीत (संजीव) और शारदा (विद्या) के चारों ओर घूमती है। जिसके अपनी सेक्रेटरी निर्मला (रंजीता) के साथ जुड़ने के बाद चीजें बदल जाती हैं।

 

फिल्म 6 दिसंबर को आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' के साथ क्लैश करेगी। 'पानीपत' में कृति सेनन, अर्जुन कपूर और संजय दत्त लीड रॉल्स में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News