ससुराल में ऐसे हुआ भारती का Welcome, कलश गिराकर किया गृह प्रवेश

12/7/2017 1:59:17 PM

मुंबई : कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया के साथ 3 दिसंबर को गोवा में शादी की। लेकिन अब शादी के बाद पहली बार भारती मीडिया के कैमरों में पति के साथ कैद हुई। मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और पिंक कलर कि ड्रेस में भारती काफी खुबसूरत लग रही थी। 

भारती बुधवार को मुंबई में अपने ससुराल लौट आईं, जहां उनका ग्रान्ड वेलकम हुआ।
भारती ने अपने गृह प्रवेश का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी सास अपनी बहू का स्वागत बड़े प्यार से करते दिख रही हैं। भारती ने पिंक कलर का गाउन पहना है।

गृह प्रवेश के रस्मों को निभाते हुए भारती चावल से भरे हुए कलश को अपने पैर से गिरा कर घर के अंदर आती हैं। वीडियो में दिख रहा है कि हर्ष उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें कैसे अपने पैरों से कलश को गिराना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News