अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने रखा बेटे का ये नाम, कॉमेडियन भारती सिंह ने किया खुलासा

2/21/2021 3:50:26 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में एक बेबी बॉय की मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर उनके बेटे को लेकर कई वीडियोज और फोटोज भी वायरल हुए, जिन्हें फैंस ने खूब पसंद किया। अब तक फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए काफी एक्साइड थे, लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। उन्होंने अपने बेटे का नामकरण कर लिया है। उनके बेटे के नाम का खुलासा कॉमेडियन भारती सिंह ने किया है। 


PunjabKesari


भारती ने बताया कि अनीता ने अपने बेटे का नाम 'आरव' रखा है। हालांकि, अनीता और उनके पति रोहित ने बच्चे के नाम को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह ने गलती से खुलासा कर दिया है। 

PunjabKesari

 

भारती सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गिफ्ट हैंपर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उन्हें अनीता और रोहित ने भेजा है। हैंपर के साथ एक कार्ड भी है, जिसमें अनीता और रोहित के बेटे का नाम आरव लिखा हुआ है। वीडियो में यह भी जानकारी मिली कि आरव के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है।

PunjabKesari

 
बता दें अनीता और रोहित 9 फरवरी को आरव के पेरेंट्स बने हैं। इस बात की जानकारी रोहित ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। अनीता ने पति रोहित के साथ बेटे की पहली फोटो शेयर की थी। अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी रचाई थी।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News