बप्पा की विदाई पर भर आईं आंखें: भारती सिंह ने डेढ़ दिन में विदा किए बप्पा, बेटे Gola के साथ किया विघ्नहर्ता का विसर्जन
9/2/2022 12:23:36 PM

मुंबई: देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। 31 अगस्त को जगह-जगह विघ्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना की गई है। बी टाउन स्टार्स ने भी अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना की। इस लिस्ट में काॅमेडियन भारती सिंह का नाम भी शामिल है। मां बनने के बाद यह भारती सिंह की पहली गणेश चतुर्थी थी। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे गोला को भी बप्पा का आशीर्वाद दिलाया।
डेढ दिन तक बप्पा की सेवा करने के बाद भारती सिंह ने बेटे गोला संग मिल विघ्नहर्ता को विदाई दी।
इस मौके पर भारती ने लाइट पिंक और स्काई ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन में सूट पहना हुआ है। इसके साथ ही अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है।
भारती अपने बेटे लक्ष्य को गोद में लिए हुए हैं और बाप्पा का आशीर्वाद बेटे के साथ लेते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने अपने घर में ही एक आर्टिफिशियल पॉन्ड बनाकर गणेश जी महाराज का विसर्जन किया हैl
इन तस्वीरों से साफ है कि एक्ट्रेस ईको-फ्रेंडली गणेश अपने घर पर लेकर आई थीं।
बप्पा की विदाई पर भारती सिंह की आंखें नम हो गईं।
बता दें कि भारती ने इसी साल 3 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया। भारती और हर्ष ने अपने लाडले का नाम लक्ष्य सिंह लिम्बाचिया रखा है हालांकि वे प्यार से उसे गोला पुकारते हैं। कपल अक्सर अपने लाडले की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bad Luck को Good Luck में बदल देती है ये माला, 1 बार अवश्य पहन कर देखें

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस सदस्यों ने विधायक दल के नेता को चुनने का जिम्मा खरगे को सौंपा

BSP सुप्रीमो मायावती ने 4 राज्यों के नतीजों को बताया अचंभित करने वाला, बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक

चार राज्यों के चुनाव नतीजे पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा- चुनाव परिणाम लोगों के गले से नीचे उतर पाना मुश्किल 'समाधान' की जरूरत