रेप केस में फंसे टीवी के ''राम'', बीवी-बहन ने छोड़ा साथ

12/14/2017 11:53:46 PM

मुंबईः सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर एक महिला मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। खबर है कि पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप सही साबित हो गया है। 

 

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पीयूष की मेडिकल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसकी वजह से वह इस आरोप में दोषी करार दिए जा सकते हैं। 

 

बता दें पीयूष को पिछले हफ्ते 'सपने सुहाने लड़कपन के' की एक एक्ट्रैस के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमानत नामंजूर होने के कारण पीयूष अब भी मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

 

पीयूष की बहन मेहर विज ने बताया ने एक न्यूजपेपर को बताया,'जब से पीयूष की शादी हुई, तब से हम टच में नहीं हैं। उनकी वाइफ के कुछ मसले थे तो हम बीच में नहीं पड़े।' बता दें कि मेहर ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में चाइल्ड एक्टर हर्षाली मल्होत्रा की मां, शाहिदा का रोल प्ले किया था। 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी मेहर का अहम रोल था। 

 

पीयूष की एक्स वाइफ का कहना है, 'मैं पिछले 4 महीने से पीयूष के संपर्क में नहीं हूं, हम 6 महीने पहले अलग हो गए थे इसलिए मुझे नहीं पता कि ये न्यूज सही है या नहीं।' 
 

वैसे पीयूष सीरियल 'बेहद' से पहले चैनल लाइफ ओके के सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जीटीवी के शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में भी काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News