BB OTT: दिवंगत मां संग बिताए पलों को याद कर भावुक हुईं रिद्धिमा पंडित, नेहा भसीन के सामने बिलख-बिलख कर रोईं एक्ट्रेस

8/10/2021 3:38:29 PM

मुंबई: टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेस और 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित ने  इन दिनों विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस ओटीटी में धमाल मचा रही हैं।  बबली और जोली नेचर वाली रिद्धिमा को 24/7 लाइव देखकर फैंस काफी खुश हैं। हाल ही में बिग बाॅस हाउस से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

PunjabKesari

हमेशा चेहरे पर हंसी लिए नजर आने वाली रिद्धिमा इन तस्वीरों में बिलखती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल, रिद्धिमा ने इसी साल अपनी मां को खोया। ऐसे में बिग बाॅस हाउस में अपनी मां संग बिताए पलों को याद कर रिद्धिमा काफी इमोशनल हो जाती हैं।

PunjabKesari

वह कंटेस्टेंट और सिंगर नेहा भसीन के कंधे पर सिर रख फूट-फूट कर रोने लगती हैं। रिद्धिमा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि रिद्धिमा की मां ने इसी साल 4 अप्रैल को मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। रिद्धिमा पंडित की मां की जान दुश्मन कोरोना वायरस बना था। उस समय बताया गया था कि एक उनकी मां कई सालों से किडनी की समस्या से जूझ रही थीं हालांकि वह फिर ठीक थीं और किसी तरह से उनकी किडनियां काम कर रही थीं।

PunjabKesari

 

इसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गईं जिससे उनकी हालत और भी बिगड़ गई। आखिरी समय में परिवार वाले भी उनसे मिल नहीं पाए, जिससे सभी गहरे सदमे में थीं। 

PunjabKesari

रिद्धिमा के काम की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत से पहचान मिली थी। शो में वह एक रोबोट का किरदार निभाती थी। इसके बाद वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आईं थी। इस शो में वह दूसरी रनरअप रही थीं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News