नेहा के शो में कंटेस्टेंट का खुलासा, प्रियंका के कारण घंटों तक रहना पड़ा था भूखा
3/27/2019 4:03:14 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया के रिएलिटी शो एमटीवी रोडीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मों शो की जज सारंग नाम के एक कंटेस्टेंट का ऑडिशन ले रहे हैं। यह कंटेस्टेंट एक बैकग्राउंड डांसर भी रह चुका है जिसने प्रियंका चोपड़ा के साथ भी ग्रुप परफॉर्मेंस दी थी।
इस वीडियो में सारंग नाम के ये कंटेस्टेंट प्रियंका को पसंद नहीं करने की वजह पर उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर करता है। सारंग ने बताया कि एक बार उन्हें प्रियंका के साथ परफॉर्म करना था। वह आईं और सभी ने डांस प्रैक्टिस की।
वहीं, नेहा धूपिया हैरानी जताते हुए इसकी वजह पूछती हैं तो सारंग कहता है कि प्रियंका के साथ एटिट्यूड प्रॉब्लम थी और वह ऐनमौके पर डांस मूव्ज बदल देती थी जिसकी वजह से सभी को काफी परेशानी होती थी। उसने बताया कि कैसे प्रियंका की वजहों से उनको घंटों तक भूखा रहना पड़ा। वह बुरी तरह से थक चुका था और ऐसा प्रियंका ने कई बार उनके साथ किया था। नेहा के सामने सारंग ने ये भी बताया कि प्रियंका में काफी ऐटिट्यूड था। रूम में आने पर प्रियंका उनसे दूर खड़ी रहती हैं जैसे बैकग्राउंड डांसर्स कुछ नहीं हैं।